बंगाल में बीच रोडशो पीएम मोदी ने रुकवाया अपना काफिला, एम्बुलेंस को दिया रास्ता, देखिए वीडियो

सिलीगुड़ी रोडशो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना काफिला रुकवाकर एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सिलीगुड़ी रोड शो के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए काफिला रोका
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीएम मोदी के रोडशो का वीडियो
  • पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में कई रैलियों को संबोधित किया और राज्य में व्यापक चुनाव प्रचार किया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने रोड शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया. भारी भीड़ और सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच, जैसे ही पीएम के काफिले के सामने एक एम्बुलेंस आई, उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर उसे रास्ता देने का निर्देश दिया. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग प्रधानमंत्री के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं.

एम्बुलेंस के लिए रास्ता दिया

जानकारी के अनुसार, यह वाकया तब हुआ जब प्रधानमंत्री सिलीगुड़ी में एक बड़े रोड शो के जरिए चुनाव प्रचार कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा के बावजूद, काफिले के रास्ते में एम्बुलेंस आने पर अधिकारियों ने तुरंत उसे प्राथमिकता दी और रास्ता साफ करवाया. इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने पिछले साल जून में भुवनेश्वर और 2022 में अहमदाबाद के दौरान एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रोका था.

कई चुनावी रैलियों को किया संबोधित

बता दें कि पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. उनकी पहली रैली पूर्वी बर्धमान में हुई. इसके बाद, उन्होंने जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में जनसभाओं को संबोधित किया. इन कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शाम को सिलीगुड़ी में चुनाव प्रचार अभियान के तहत रोड शो किया. ये कार्यक्रम एक व्यापक और गहन चुनाव प्रचार योजना का हिस्सा है, जिसके तहत प्रधानमंत्री इस चुनाव अवधि के दौरान राज्य भर में लगभग 14 रैलियों को संबोधित करेंगे. असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद पीएम मोदी ने अपना पूरा फोकस पश्चिम बंगाल पर किया है.

Advertisement

इससे पहले, 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सिउरी में तीन रैलियों को संबोधित किया था, जहां उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले किए थे. पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्तारूढ़ टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही है. यहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई मतगणना होगी.

यह भी पढ़ें: मुलाकात हुई, क्या बात हुई? आज संसद भवन में पीएम मोदी और राहुल गांधी की लंबी बातचीत की इनसाइड स्टोरी

Advertisement
Featured Video Of The Day
PM Modi Bengal Rally: BJP ने महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए 3 बड़ी गारंटियां दी हैं