'राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है...', असम में राहुल पर PM मोदी का वार

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री मोदी ने असम में चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस की हार तय है और भाजपा-NDA की हैट्रिक पक्की है. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का निरन्तर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री मोदी ने असम में कांग्रेस की हार तय बताते हुए भाजपा की हैट्रिक जीत की संभावना जताई
  • असम ने पिछले 10 वर्षों में सर्वानंद सोनोवाल और हिमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व में सेवा और सुशासन का नया दौर
  • लखपति दीदी अभियान के तहत अब तक तीन लाख असम की महिलाओं को लाभ मिला है और लक्ष्य 40 लाख महिलाओं तक पहुंचना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
धेमाजी:

असम में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे. पीएम मोदी ने कहा कि असम में कांग्रेस की हार तय है. कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है. उन्‍होंने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल जी का नेतृत्व और फिर हिमंता विश्व शर्मा जी की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है. असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है. इस बार भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है. असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं.

असम में बनाएंगे 40 लाख लखपति दीदी  

पीएम मोदी ने असम के धेमाजी के गोगामुख में रैली को संबोधित करते हुए कहा, "असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है. ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है. लखपति दीदी अभियान से असम की बहनों को बहुत लाभ हुआ है. अभी तक असम की करीब 3 लाख बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं. असम भाजपा ने ऐलान किया है कि अब डबल इंजन सरकार 40 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास करेगी."

बाढ़ का भी स्थायी समाधान निकालने की कोशिश 

असम में हर साल आने वाली बाढ़ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "असम में यूनियन सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, Sixth Schedule Area की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना, असम की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना...ये असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं.  मुझे बहुत संतोष है कि पीएम फसल बीमा योजना से असम के करीब 11 लाख किसानों को 730 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम मिल चुका है. लेकिन भाजपा-NDA सरकार का निरन्तर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले. भाजपा सरकार सैंकड़ों करोड़ रुपये यहां आधुनिक तटबंध बनाने पर खर्च कर रही है.

ये भी पढ़ें :- असम में भाजपा के 31 चुनावी ऐलान, लव जिहाद-लैंड जिहाद के खिलाफ मजबूत कानून बनाने पर जोर

Advertisement

असम को दुनिया, चाय के साथ-साथ चिप से भी पहचानेगी

असम में लगने वाले चिप प्‍लांट के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, "एक समय था, जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी. अब असम को दुनिया, चाय के साथ-साथ चिप से भी पहचानेगी. वो दिन दूर नहीं, जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू हो जाएगा. ये असम को आधुनिक टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े हब के रूप में विकसित करेगा. आने वाले समय में फोन हों, गाड़ियां हों, टीवी, फ्रिज हों, ये सभी सामान असम की चिप से ही चलने वाले हैं. यही विकसित असम का हमारा रोडमैप है."

कांग्रेस ने 60-65 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 ही पुल बनाए

कांग्रेस और बीजेपी के शासनकाल की तुलना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपको भरोसा देता हूं कि आप यहां फिर से BJP सरकार बनाइए, असम का और तेजी से विकास होगा और ये आपको मोदी की गारंटी है. असम को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है, असम के पास संसाधनों की कभी कमी नहीं रही है. लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को भी बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को भी कभी जुड़ने नहीं दिया. कांग्रेस ने 60-65 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 ही पुल बनाए. पुलों के अभाव में कितने ही लोगों को हमें खोना पड़ा. डबल इंजन सरकार ने इस परेशानी को समझा और 10-11 वर्षों में ही ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े ब्रिज पूरे किए."

Advertisement
Featured Video Of The Day
युद्ध मोर्चे पर तैनात दिखे ईरान के एलीट कमांडो, US के ग्राउंड ऑपरेशन पर जवाब