पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे 1784 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी(PM Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में ₹200 करोड़ के कार्यों को करेंगे लोकार्पित, ₹15 सौ करोड़ से ज्यादा की परियोजनओं का शिलान्यास करेंगे. एयरपोर्ट(Airport) पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अगुवानी करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पीएम मोदी आज वाराणसी को 1784 करोड़ की परियोजनाओं की सौगत देंगे.
वाराणसी:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी तकरीबन पांच घंटे काशी में रहेंगे. इस दौरान सुबह तकरीबन 10 बजे लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगुवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) करेंगे. 

प्रधानमंत्री सबसे पहले विश्व टीबी दिवस पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 'वन वर्ल्ड टीबी समिट' पर आधारित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे. इसके पश्चात पीएम मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र को तकरीबन ₹1784 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे. 

मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री के हाथों तकरीबन ₹200 करोड़ के 20 प्रोजेक्ट का लोकार्पण होगा. इसमें एयरपोर्ट पर एटीसी टॉवर, कारखियांव में पैक हाउस का निर्माण, अंतर गृह परिक्रमा पथ, पुलिस लाइन की बैरक और स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं समेत अन्य कार्य शामिल हैं.

इसके अलावा पीएम मोदी ₹1500 करोड़ से ज्यादा की नौ बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसमें अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, नमामि गंगे से प्रस्तावित भगवानपुर एसटीपी, सिगरा स्टेडियम के फेज 2 और 3 का कार्य, पेयजल स्कीम, भरथरा पीएचसी, एलईडी पैकेट यूनीपोल, फ्लोटिंग जेट्टी व चेंजिंग रूम, सेवापुरी में स्थापित एचपीएल बॉटलिंग प्लांट जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें : 

Featured Video Of The Day
Iran ने Kuwait पर किए ड्रोन हमले, पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन पर बमबारी की खबर | Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article