नोएडा मत जाओ मोदीजी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने... जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर PM मोदी का सपा का निशाना

समाजवादी पार्टी पर हमलावर पीएम मोदी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबा रहा. जब देश में केंद्र सरकार बनी तो इस पर काम नहीं होने दिया. लेकिन जब यूपी में बीजेपी की सरकार बनी, तब जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन में सपा पर बरसे पीएम मोदी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर पीएम मोदी ने पिछली सरकारों खासकर सपा पर निशाना साधा
  • पीएम ने कहा कि 2014 तक यह एयरपोर्ट केवल फाइलों में ही अटका रहा और उस समय यूपी में सपा की सरकार थी
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले नोएडा को अशुभ माना जाता था और सपा सरकार के दौरान नेता यहां आने से डरते थे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि 2003 में ही नोएडा एयरपोर्ट को मंजूरी अटल जी सरकार मे दी दी गई थी, लेकिन ये लंबे समय तक अटका रहा. जब वो 2014 में सत्ता में आए तो उस समय भी यूपी में सपा की सरकार (अखिलेश यादव सीएम) थी, लेकिन इस पर कोई प्रगति नहीं हुई. नोएडा को अशुभ माना जाता था. मुझे भी कहा गया कि नोएडा मत जाओ मोदीजी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो.

PTI फोटो.

एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबा रहा

 पीएम मोदी ने कहा कि साल 2003 में वाजपेयी सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी थी. यहां मौजूद कई लोग ऐसे होंगे, जिनका जन्‍म भी तक नहीं हुआ होगा. यह एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबा रहा. जब देश में केंद्र सरकार बनी तो, सपा सरकार ने इस पर काम नहीं होने दिया. लेकिन जब यूपी में बीजेपी की सरकार बनी, तो  जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब शुरू भी हो गया है. 

ये भी पढ़ें- 'अभी आधा काम हुआ है, मैंने सिर्फ पर्दा उठाया है...', PM मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर ऐसा क्यों कहा | पल-पल का अपडेट LIVE

खुद भी नोएडा नहीं आए और मुझे भी डराया

पीएम मोदी ने कहा कि जिस नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था, कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे. यूपी में सपा की सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बानाय तो मुख्यमंत्री अखलेश इतने डरे हुए थे कि वे इस कार्यक्रम में नहीं आए. लोगों ने मुझे भी डराने की कोशिश की कि नोएडा मत जाओ मोदी जी अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो. मैंने कहा कि इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगी.अब वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है. ये पूरा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त कर रहा है.

Advertisement

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पश्चिम एशिया संकट का जिक्र कर विपक्षी पार्टियों से संकट के समय देश को नुकसान पहुंचाने वाली बातें करने से बचने की सलाह दी.
 

Featured Video Of The Day
Murshidabad में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हिंसा, Ground Report से समझें हालात | Bengal Elections