LIVE: पीएम मोदी ने लॉन्‍च किया HPV वैक्‍सीनेशन कैंपेन, करोड़ों लड़कियों के लिए साबित होगी वरदान

PM Modi Rajasthan and Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्‍थान और गुजरात को कई सौगात दे रहे हैं, जिसका लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
  • पीएम मोदी 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर रोकने हेतु राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे
  • राजस्थान में पेयजल आपूर्ति, नवीकरणीय ऊर्जा और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स के आधारशिला समारोह का आयोजन किया जाएगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ह्यूमन पैपिलोमावायरस' (एचपीवी) वैक्‍सीनेशन कैंपेन लॉन्‍च कर दिया है, जो करोड़ों लड़कियों के लिए वरदान साबित हो सकती है. राजस्थान दौरे के दौरान पीएम मोदी अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं. उधर, पीएम मोदी गुजरात के साणंद में एक सेमीकंडक्टर असेंबली संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.

कई नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन

  • बांदीकुई से जयपुर तक 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे
  • अमृतसर-जामनगर आर्थिक कॉरिडोर के पैकेज 7 खंड में 6-लेन (एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे)
  • दिल्ली-वडोदरा ‘एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे' के पैकेज 14 खंड में 8-लेन कैरिजवे
  • एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन हाईवे' का मतलब एक ऐसा राजमार्ग है, जहां प्रवेश-निकास नियंत्रित हो और जिसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित किया गया हो.

एचपीवी वैक्‍सीनेशन कैंपेन

प्रिवेंटिव हेल्‍थ को मजबूत करने और महिलाओं के कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पीए मोदी 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए एचपीवी टीकाकरण के वास्ते राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर संबंधी रुग्णता के प्रमुख कारणों में से एक है और यह देशभर में लड़कियों और महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य की सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

21,800 से अधिक युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी सभी के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री नोनेरा प्रमुख पेयजल परियोजना के चार पैकेज और परवान अकावाद प्रमुख पेयजल परियोजना के पांच पैकेज की आधारशिला रखेंगे. इसके अनुसार, राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा अवसंरचना को मजबूत करने और उत्पादन केंद्रों से निर्बाध पारेषण सुनिश्चित करने के लिए, प्रधानमंत्री राजस्थान के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों (आरईजेड) से बिजली निकासी के वास्ते ट्रांसमि‍शन प्रणालियों का उद्घाटन करेंगे. वह पांच 220 केवी ग्रिड सबस्टेशन और दो 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन के साथ-साथ संबंधित ट्रांसमि‍शन लाइनों की आधारशिला भी रखेंगे. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन और युवा सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, राजस्थान में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 21,800 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.

ये भी पढ़ें :- PM मोदी आज अजमेर से करेंगे 14 साल की लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी HPV वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू, क्यों जरूरी है ये टीका?

Advertisement

PM मोदी सेमीकंडक्टर संयंत्र का करेंगे उद्घाटन

पीएमओ द्वारा जारी एक अन्य बयान में कहा गया है कि मोदी अपराह्न लगभग तीन बजकर 45 मिनट पर साणंद में ‘माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' के सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग (एटीएमपी) संयंत्र का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे. ये उद्घाटन भारत के सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इसके अनुसार, इस परियोजना का शिलान्यास सितंबर 2023 में हुआ था और यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत स्वीकृत होने वाला पहला प्रस्ताव था. इसे 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ, निर्माण कार्य स्वीकृति के तुरंत बाद शुरू किया गया. बयान में कहा गया है कि साणंद संयंत्र पूरी तरह से चालू हो जाने पर लगभग 5 लाख वर्ग फुट का ‘क्लीनरूम' क्षेत्र उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें :- साणंद से शुरू होगी डिजिटल क्रांति, PM मोदी करेंगे भारत के पहले चिप प्लांट का उद्घाटन, मिलेंगी हजारों नौकरियां

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: होर्मुज पर ट्रंप ने भेज दिए Apache Helicopter, अब लगेगी मिडिल ईस्ट में आग