दादरी नोएडा से नवी मुंबई तक तेज रफ्तार, PM मोदी आज वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे भी शुरू होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के दो सेक्शन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही दादरी उत्तर प्रदेश से नवी मुंबई जवाहर लाल नेहरू पोर्ट तक ये कॉरिडोर पूरी तरह चालू हो जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
PM Modi inaugurates Western Dedicated Freight Corridor
नई दिल्ली/मुंबई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात दौरे पर जाएंगे और 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसमें 326 किलोमीटर में फैले वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 3 सेक्शन शामिल हैं. इसके उद्घाटन के साथ ही गौतम बुद्ध नगर दादरी से नवी मुंबई के जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट तक ये कॉरिडोर पूरी तरह चालू हो जाएगा. ये कॉरिडोर यूपी, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात से महाराष्ट्र तक जाएगा. वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के दादरी से शुरू होकर महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT मुंबई) तक जाता है. यह 1506 किलोमीटर लंबा माल ढुलाई रेल मार्ग है. दादरी उत्तर प्रदेश से हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से गुजरते हुए ये मुंबई तक जाता है. मालगाड़ी की रफ्तार 25 से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटा हो गई है.

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का रूट

कॉरिडोर के तीन सेक्शन की लागत 20700 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इनमें साणंद-मकरपुरा, न्यू उमबेरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-JNPT सेक्शन शामिल हैं.प्रधानमंत्री न्यू साणंद नॉर्थ, न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू JNPT मुंबई से मालगाड़ी ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे. वो वडोदरा और टांडा रोड के बीच एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. इससे वडोदरा, छोटा उदयपुर और अलीराजपुर जिलों को लाभ होगा.

  • 1506 किलोमीटर डबल रेल लाइन वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का
  • दादरी गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट नवी मुंबई महाराष्ट्र तक
  • उत्तर प्रदेश में 18 किमी, हरियाणा में 177 किमी, राजस्थान में 567 किमी, गुजरात में 565 किमी और महाराष्ट्र में 177 किमी हिस्सा
  • अधिकतम गति रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा, औसत गति 25 से बढ़कर 60-70 किमी प्रति घंटा

रेलवे क्रॉसिंग फ्री कॉरिडोर

इसमें डबल स्टैक कंटेनर ट्रेनें चलती हैं, यानी एक के ऊपर एक रखे कंटेनरों में कई गुना सामान ढोया जा सकता है. इसके लिए इलेक्ट्रिक लाइनों को ऊंचा रखा गया है. एक ट्रेन की लंबाई 1.5 किलोमीटर से 13 हजार टन तक माल ले जा सकते हैं. पूरे कॉरिडोर को रेलवे क्रॉसिंग फ्री बनाया गया है ताकि ट्रेनें बिना रुके दौड़ें. न्यू दादरी जंक्शन पर वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) को ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (लुधियाना से सोननगर) से भी कनेक्ट किया गया है. 

उत्तर भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेंटर से सीधे बंदरगाहों तक

  1. उत्तर प्रदेश-हरियाणा: दादरी, रेवाड़ी, नारनौल
  2. राजस्थान: श्री माधोपुर, रींगस, फुलेरा (जयपुर के पास), अजमेर, मारवाड़ जंक्शन
  3. गुजरात: पालनपुर, साबरमती-आंबली रोड (अहमदाबाद), मकरपुरा (वडोदरा), सचिन (सूरत)
  4. महाराष्ट्र: उमरगाम, सफाले, वसई रोड और JNPT पोर्ट नवी मुंबई
दिल्ली-एनसीआर से मुंबई, गुजरात के बंदरगाहों तक माल पहुंचने में पहले 48 से 72 घंटे लगते थे, जो अब 24 घंटे से भी कम हो गया है. दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर(DMIC) के समानांतर ये बना है. मालगाड़ियों के अलग ट्रैक से यात्री ट्रेनों का समय भी सुधरा है. इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेनों के कारण ईंधन खर्च में भारी कमी आई है.

वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे को रफ्तार

पीएम मोदी महाराष्ट्र और गुजरात में हाई स्पीड कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को रफ्तार देने के लिए वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के दो खंडों का उद्घाटन करेंगे.1780 करोड़ की तीन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण करेंगे. NH-48 के कामरेज-चलथान खंड का 6 लेन चौड़ीकरण के साथ वडोदरा-सूरत खंड पर तापी और नर्मदा नदियों पर प्रमुख पुलों सहित अतिरिक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करेंगे. NH-53 पर आभावा, मिंधोला और खजोद जंक्शनों, NH-48 पर कंदारी चोकडी और लुवारा पाटिया पर 6 लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे.

Advertisement

कार्गो आवाजाही तेज होगी

इससे जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) से सीधी कनेक्टिविटी के साथ EXIM कार्गो की आवाजाही तेज होगी. औद्योगिक शहरों और बंदरगाहों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. लॉजिस्टिक्स लागत घटने के साथ मुंबई के रेलवे नेटवर्क पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी. इस सेक्शन के साथ डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) नेटवर्क पूरी तरह चालू हो जाएगा. यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लॉजिस्टिक्स के साथ माल ढुलाई की लागत में भारी कमी आएगी.

तीन रेलवे प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे

मोदी 329 किलोमीटर लंबे और 9700 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत वाले तीन रेलवे प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे. इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन, मियागाम करजन-चोरंडा-मलसार गेज कन्वर्जन और विश्वामित्री-डभोई डबलिंग प्रोजेक्ट शामिल है. वो लगभग 1780 करोड़ की 3 नेशनल हाईवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.मोदी गुजरात सरकार की लगभग 2,600 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 6 राज्य, 2100 किलोमीटर की लंबाई... डानकुनी-सूरत फ्रेट कॉरिडोर से बदल जाएगी तस्वीर, तेजी से शुरू हुआ काम

 ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

मुंबई में प्रधानमंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे.यह समिट 8 से 11 सितंबर तक चलेगी. इस सम्मेलन में नीति निर्माता, नियामक, केंद्रीय बैंक, वित्तीय संस्थान, फिनटेक और टेक्नोलॉजी कंपनी, निवेशक, शिक्षाविद और अन्य संबंधित पक्ष आते हैं.

ये भी पढ़ें - मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे खुलने को तैयार, 24000 करोड़ के प्रोजेक्ट से किन इलाकों को होगा फायदा

Featured Video Of The Day
कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट Jhandu Kumar: इनाम के पैसे से सब्जी की दुकान बड़ी करेंगे

Topics mentioned in this article
Western Dedicated Freight Corridor
PM Modi In Gujarat
PM Modi Vadodara Visit
Jawaharlal Nehru Port Trust
Vadodara News