"मैंने माहौल को महसूस किया, ओडिशा, बिहार के बाद बंगाल में भी खिल रहा कमल", पीएम मोदी का दावा

प्रधानमंत्री मोदी ने बैरकपुर में कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी और वे शपथ ग्रहण के लिए आएंगे. पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर राजनीतिक हिंसा और आर्थिक पिछड़ेपन का आरोप लगाया तथा राज्य में विकास की कमी बताई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया
  • पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर सिंडिकेट राज, राजनीतिक हिंसा और आर्थिक पिछड़ापन का आरोप लगाया
  • PM ने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास भारत के समग्र विकास और पूर्वी क्षेत्र के उदय के लिए जरूरी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार आने जा रही है. उन्‍होंने सोमवार को एक रैली के दौरान विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी और चार मई को परिणाम घोषित होने के बाद वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए फिर आएंगे. प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत प्रचार के आखिरी दिन उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उस पर 'सिंडिकेट राज' चलाने, राजनीतिक हिंसा करने और आर्थिक पिछड़ेपन का आरोप लगाया.

माहौल को महसूस किया, मुझे शपथग्रहण के लिए...

पीएम मोदी ने कहा, "पश्चिम बंगाल चुनाव में मैंने जो माहौल महसूस किया है, उससे मैं कह सकता हूं कि चार मई के बाद बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुझे फिर से आना होगा." इस पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं. बैरकपुर के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस भूमि ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब यह पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन का आधार तैयार कर रही है.

ओडिशा, बिहार के बाद बंगाल में भी खिलेगा कमल 
 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के समग्र विकास के लिए पश्चिम बंगाल की प्रगति आवश्यक है. उन्होंने जोर दिया कि पूर्वी क्षेत्र का उदय देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की सेवा करना, उसे सुरक्षित रखना और उसे बचाना मेरी नियति और कर्तव्य है."

पड़ोसी राज्यों में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ओडिशा और बिहार के बाद इस बार पश्चिम बंगाल में भी कमल खिलेगा." उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने अपने मूल नारे 'मां, माटी, मानुष' की अवहेलना की और राज्य के विकास के लिए उसके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है. उन्होंने कहा, "तृणमूल के पास पश्चिम बंगाल के विकास के लिए कोई दूरदृष्टि नहीं है." उन्होंने दावा किया कि राज्य में उद्योग बंद हो रहे हैं जबकि अपराधियों के गिरोह फल-फूल रहे हैं.

Advertisement

इसे भी पढ़ें :- बंगाल चुनावः PM मोदी की रैली से पहले बैरकपुर में चुनाव आयोग की छापेमारी, जगद्दल में चल रही रेड

मिलें बंद हो रहीं, कच्चे बम बनाने के कारखाने खुल रहे...

पीएम मोदी ने कहा, "एक तरफ मिलें बंद हो रही हैं, तो दूसरी तरफ कच्चे बम बनाने के कारखाने खुल रहे हैं, जिनमें गुंडों को काम पर रखा जा रहा है और तृणमूल का गिरोह फैल रहा है." प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ताधारी दल पर शासन करने के बजाय गाली-गलौज और धमकियों का सहारा लेने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया, "तृणमूल की एकमात्र रणनीति गाली-गलौज करना, धमकियां देना और झूठी बातें फैलाना प्रतीत होती है. उन्होंने मुझे, संवैधानिक संस्थाओं और यहां तक ​​कि सशस्त्र बलों को भी अपने अपमानजनक बयानों से निशाना बनाया है."

Advertisement

इसे भी पढ़ें :- पीएम मोदी ने खाई झालमुरी, अब सब्‍जी खरीदने पहुंच गईं ममता बनर्जी, बंगाल चुनाव के गजब रंग

Featured Video Of The Day
Kejriwal Vs Judge: Justice Swarana Kanta को केजरीवाल की चिट्ठी क्यों किया Mahatma Gandhi का जिक्र?