'भारत लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ खड़ा है', PM मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों में BNP की निर्णायक जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता द्वारा उनके नेतृत्व में जताए गए विश्वास को दर्शाती है. अपने X पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में BNP की जीत पर पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी है.
  • मोदी ने इस जीत को बांग्लादेश की जनता के BNP नेतृत्व पर गहरे विश्वास का प्रतीक बताया है.
  • भारत ने लोकतांत्रिक और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में BNP की निर्णायक जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने X पोस्ट में कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता द्वारा उनके नेतृत्व में जताए गए बड़े विश्वास को दर्शाती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, 'बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में BNP की निर्णायक जीत पर मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है. भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा. मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं.'

यह भी पढ़ें- भारत के लिए बांग्लादेश में तारिक रहमान की प्रचंड जीत के क्या मायने हैं? 6 फैक्टर समझिए

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में नई शुरुआत

पीएम मोदी के इस संदेश को दिल्ली-ढाका संबंधों में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. खासकर ऐसे समय में जब बांग्लादेश में लंबे राजनीतिक बदलावों के बाद नई लीडरशिप उभरकर सामने आई है. 

बांग्लादेश में BNP की बंपर जीत

बता दें कि BNP की जीत के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है, और भारत की ओर से आया यह संदेश द्विपक्षीय संबंधों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश चुनाव के नतीजों के लाइव अपडेट्स

बांग्लादेश चुनाव पर भारत की नजर

नई दिल्ली की नजर तारिक रहमान और उनकी पार्टी की इस जीत पर करीबी से है क्योंकि यह नतीजा न सिर्फ बांग्लादेश की राजनीति के लिए बल्कि भारत के लिए भी बहुत मायने रखता है. खासकर उस समय जब भारत समर्थक अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था, शेख हसीना भारत में शरण लेने को मजबूर हैं और बांग्लादेश में भारत विरोधी नैरेटिव को खूब हवा दी गई है.

Featured Video Of The Day
Kanpur Lamborghini Crash के बाद Number Plate उखाड़ने का Viral Video, देखिए Bouncer की करतूत