20 days ago
नई दिल्ली:

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर बड़े हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पश्चिम एशिया में पैदा हुए गंभीर तनाव को लेकर भारत ने उच्च‑स्तरीय समीक्षा शुरू कर दी है. नतीजतन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रात दिल्ली लौटते ही सुरक्षा मामलों की Cabinet Committee on Security (CCS) की अहम बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली. दो दिवसीय राज्यों के दौरे (राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी) से लौटने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने बैठक की अध्‍यक्षता की. दरअसल CCS, देश के सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं. ईरान पर अमेरिका‑इजरायलल की संयुक्त हवाई कार्रवाई, खामेनेई की मौत और तेजी से बदलते भू‑राजनीतिक हालात के बीच भारत की सामरिक और कूटनीतिक रणनीति पर इस बैठक में विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है. जानिए बैठक से जुड़े जरूरी अपडेट्स-

CCS Meeting Live Updates:

Mar 02, 2026 01:13 (IST)

पीएम आवास पर CCS की बैठक खत्‍म, करीब 3 घंटे तक चली बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की हाई-लेवल बैठक खत्‍म हो गई है. यह बैठक करीब तीन घंटे तक चली. बैठक में ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर मंथन किया गया. इस बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री मौजूद रहे. 

Mar 01, 2026 23:01 (IST)

CCS Meeting Live Updates: बैठक पर किन-किन मुद्दों पर चर्चा

CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) की मीटिंग में किन-किन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, 

मीटिंग में जिन मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है

  1. अमेरिका–इज़रायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद बने हालात
  2. ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या और उसके बाद तनाव
  3. पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा व्यवस्था
  4. विभिन्न देशों में फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित निकालने की रणनीति
  5. एयरस्पेस बंद होने से उड़ानों पर प्रभाव
  6. पश्चिम एशिया के एयरस्पेस के बंद होने से उड़ानों में बाधा
  7. दुबई सहित कुछ प्रमुख हब एयरपोर्ट्स पर फंसे भारतीयों की स्थिति

Mar 01, 2026 22:29 (IST)

Israel Iran War: क्यों अहम है सीसीएस की बैठक

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पश्चिम एशिया में गंभीर भू‑रणनीतिक संकट पैदा हो गया है. इसके चलते हजारों भारतीय अलग‑अलग देशों में फंसे हुए हैं और हवाई सेवाएं लगभग ठप हैं. खाड़ी क्षेत्र में करीब 90 लाख भारतीय रहते हैं, जबकि ईरान और इज़राइल में भी बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद हैं. उनकी सुरक्षा, संभावित निकासी, और भारत पर पड़ने वाले कूटनीतिक‑आर्थिक प्रभावों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होने वाली आज रात की सीसीएस बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.

Mar 01, 2026 22:22 (IST)

CCS Meeting Live Updates: पीएम मोदी के आवास पर सीसीएस की बैठक शुरू

पीएम मोदी के आवास पर मिडिल ईस्ट संकट पर सीसीएस की बैठक शुरू हो चुकी है. जिसमें रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, विदेश मंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.

Advertisement
Mar 01, 2026 22:18 (IST)

CCS Meeting Live Updates: सीसीएस मीटिंग के लिए पहुंचे गृह मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री

पीएम आवास पर मिडिल ईस्ट संकट को लेकर अहम बैठक कुछ ही देर में शुरू होगी. जिसके लिए गृह मंत्री शाह, विदेश मंत्री जयशंकर और वित्त मंत्री सीतारमण पीएम आवास पर पहुंच चुके हैं.

Mar 01, 2026 22:04 (IST)

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से दुनिया में तनाव

CCS Meeting Live: मिडिल ईस्ट संकट पर थोड़ी देर में पीएम आवास पर CCS की बैठक होने जा रही है. जिसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम आवास पर पहुंच चुके हैं.

Advertisement
Mar 01, 2026 21:54 (IST)

CCS Meeting Live Updates: बस थोड़ी ही देर में शुरू होगी सीसीएस की बैठक

बस अब से कुछ ही देर में सीसीएस की अहम बैठक होने जा रही है, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. माना जा रहा है कि यह बैठक अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पैदा हुई मौजूदा वैश्विक स्थिति और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के मद्देनजर बुलाई गई है.

Mar 01, 2026 21:35 (IST)

CCS Meeting Live Updates: 10 बजे शुरू होगी सीसीएस की बैठक

पीएम मोदी आज यानी रविवार रात दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. ये बैठक 10 बजे के आसपास शुरू होगी सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी. माना जा रहा है कि यह बैठक अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पैदा हुई मौजूदा वैश्विक स्थिति और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के मद्देनजर बुलाई गई है.

Mar 01, 2026 21:24 (IST)

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट संकट से भारत में हलचल तेज

भारत की सुरक्षा और स्ट्रेटेजिक मामलों पर फैसले लेने वाली सबसे बड़ी बॉडी, कैबिनेट कमिटी की यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब ईरान पर US-इजरायली कोऑर्डिनेटेड एयरस्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ती जियोपॉलिटिकल स्थिति है, जिससे क्षेत्रीय संघर्ष और बढ़ गया है और ग्लोबल सुरक्षा चिंताएँ बढ़ गई हैं.

Mar 01, 2026 21:20 (IST)

Iran Israel US Conflict: ईरान संकट: सरकार, निर्यातकों और शिपिंग कंपनियों की सोमवार को बैठक

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध के हालातों के बीच भारतीय व्यापार पर इसके प्रभाव का आकलन करने के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में निर्यातकों, शिपिंग कंपनियों और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.

Advertisement
Mar 01, 2026 20:51 (IST)

Israel Iran War: खामेनेई की मौत से दुनिया में तनाव

इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए बड़े हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई मारे गए. जिसके बाद दुनिया में तनाव बढ़ गया है. ईरान के सरकारी टेलीविजन और सरकारी समाचार एजेंसी ‘इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी’ (आईआरएनए) ने 86 वर्षीय खामेनेई के मारे जाने की रविवार तड़के घोषणा की.

Mar 01, 2026 20:48 (IST)

ईरान-इजरायल युद्ध में भारत की सबसे बड़ी चुनौती, 90 लाख भारतीयों की सलामती, पीएम ने बुलाई CCS की बैठक

पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात को देखते हुए कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति (CCS) की अहम बैठक आज रात साढ़े नौ बजे होगी. पीएम मोदी के दिल्ली लौटते ही यह बैठक आयोजित की जाएगी. भारत सरकार पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीयों की मौजूदगी को देखते हुए भारत ने एडवाइजरी जारी की है. पश्चिम एशिया में 80 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं, वहीं बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी क्षेत्र में फंसे हुए हैं. ईरान समेत कई देशों में भारतीय छात्र भी मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है.

Advertisement
Mar 01, 2026 20:47 (IST)

CCS Meeting Live Updates: क्या है सीसीएस

सीसीएस देश के सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है. प्रधानमंत्री सीसीएस के अध्यक्ष हैं तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसके सदस्य हैं.

Mar 01, 2026 20:44 (IST)

CCS Meeting Live Updates: कब शुरू होगी सीसीएस की बैठक

प्रधानमंत्री राज्यों के अपने दो दिवसीय दौरे से आज रात दिल्ली लौटने के बाद सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. वह संभवत: रात करीब साढ़े नौ बजे यहां पहुंचेंगे. पीएम मोदी ने दो दिवसीय दौरे के तहत राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी की यात्रा की.

Mar 01, 2026 20:42 (IST)

Iran Israel US Conflict: प्रधानमंत्री मोदी आज रात सीसीएस की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी रविवार रात दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पैदा हुई मौजूदा वैश्विक स्थिति और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के मद्देनजर बुलाई गई है.

Featured Video Of The Day
Eid 2026: Mamata Banerjee की नामज पढ़ने पर Suvendu Adhikari का ऐतराज, कही ये बात | Breaking News