मुंबई में आज PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की हाई प्रोफाइल मुलाकात, राफेल से हैमर मिसाइल तक... जानें- किन मुद्दों पर होगी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई में रणनीतिक साझेदारी, रक्षा सौदों और एआई सहयोग पर चर्चा करेंगे. दोनों नेता सीईओ राउंडटेबल और गेटवे ऑफ इंडिया पर इंडिया‑फ्रांस इनोवेशन ईयर का उद्घाटन करेंगे. साउथ मुंबई में दोपहर 2 से रात 9 बजे तक कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई में भारत‑फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के लिए द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
  • बैठक में रक्षा समझौतों, मिसाइल निर्माण, हेलीकॉप्टर और पनडुब्बी सहयोग से जुड़े नए MoUs पर चर्चा होगी.
  • दोनों नेता वैश्विक CEOs के साथ राउंडटेबल में निवेश, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के नए अवसरों पर विचार विमर्श करेंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई आज भारत‑फ्रांस कूटनीतिक साझेदारी के एक अहम अध्याय का गवाह बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मैक्रों अपने उच्च‑स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तड़के मुंबई पहुंचे हैं, जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया.

लोकभवन में होगी द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2:15 बजे मुंबई पहुंचेंगे. इसके बाद 3:15 बजे लोकभवन में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है. इस दौरान भारत‑फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर समीक्षा होगी और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार‑विमर्श किया जाएगा. दोनों देशों के बीच कई रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- अगर लूला और मैक्रों दिल्ली आकर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट गए तो उन्हें क्या याद आ सकता है

इसमें हैमर मिसाइल निर्माण के लिए भारत‑फ्रांस समझौता हो सकता है. इसके अलावा हिंद महासागर क्षेत्र में जॉइंट नेवल एक्सरसाइज और लॉजिस्टिक सपोर्ट बढ़ाने पर सहमति बन सकती है. साथ ही हेलीकॉप्टर, जेट इंजन तकनीक और पनडुब्बी सहयोग से जुड़े संभावित नए MoUs, राफेल मरीन संस्करण की कीमतों पर चर्चा होगी. इसके अलावा टाटा‑एयरबस के H125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का वर्चुअल उद्घाटन भी किया जाएगा. इसके अलावा, स्वास्थ्य क्षेत्र में AI आधारित सहयोग पर भी हस्ताक्षर की संभावना है.

वैश्विक CEOs के साथ राउंडटेबल

दोनों नेता शाम 5:15 बजे होटल ताज महल पैलेस में वैश्विक CEOs के साथ एक राउंडटेबल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे. यहां इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और निवेश के नए अवसरों पर चर्चा होगी.

Advertisement

गेटवे ऑफ इंडिया पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

शाम 6:30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर 'इंडिया‑फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' का भव्य उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही एक विशेष इंडो‑फ्रेंच सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा.

यह भी पढ़ें- आ गया 'राफेल वाला यार', भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

साउथ मुंबई में सख्त ट्रैफिक प्रतिबंध

VVIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक दक्षिण मुंबई में बड़े ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए हैं.

Advertisement

प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं-

  • छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग और शामा प्रसाद मुखर्जी चौक (रीगल जंक्शन) सभी वाहनों के लिए बंद.
  • P. रामचंदानी मार्ग नॉर्थ कोर्ट से एडम स्ट्रीट जंक्शन तक पूरी तरह बंद.
  • रीगल जंक्शन की ओर जाने वाले वाहन शहीद भगत सिंह रोड, महाकवि भूषण रोड, और बी.के. बोमन बेहराम रोड से डायवर्ट.
  • P. रामचंदानी मार्ग की ओर जाने वाला ट्रैफिक अल्वा चौक – रेडियो क्लब – हाजी नियाज़ अजमी रोड – जगन्नाथ पालव चौक होकर गुजरेगा.
  • एडम स्ट्रीट और P. रामचंदानी मार्ग पर टैक्सी स्टैंड और BEST बस स्टॉप अस्थायी रूप से बंद.
  • वाकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल नाका तक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही 8 AM से 9 PM तक प्रतिबंधित रहेगा. 

ट्रैफिक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा पहले से प्लान करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

Featured Video Of The Day
Middle East War का India में Petrol Diesel Prices पर बड़ा असर? Crude Oil Crisis और Government Plan
Topics mentioned in this article