PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई में भारत‑फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के लिए द्विपक्षीय बैठक करेंगे. बैठक में रक्षा समझौतों, मिसाइल निर्माण, हेलीकॉप्टर और पनडुब्बी सहयोग से जुड़े नए MoUs पर चर्चा होगी. दोनों नेता वैश्विक CEOs के साथ राउंडटेबल में निवेश, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के नए अवसरों पर विचार विमर्श करेंगे.