भारत आ रहे हैं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जानें दोनों देशों के लिए क्यों अहम है ये दौरा

कनाडा के प्रधानमंत्री मुंबई यात्रा के बाद 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, "2 मार्च को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फाइल फोटो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और कनाडा के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत होगी.
  • कनाडा के प्रधानमंत्री 27 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे और विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे.
  • दोनों देशों के बीच 2 मार्च को नई दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) को लेकर बातचीत अगले हफ्ते शुरू हो सकती है. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने मुंबई में एक अवार्ड समारोह में पहली बार ये संकेत दिया है. पियूष गोयल ने कहा, "हर देश भारत के साथ व्यापार समझौता करना चाहता है. मेरी चिली के साथ बातचीत हुई है, जो इस सप्ताह मुक्त व्यापार समझौता करना चाहता है. हम कनाडा के साथ भी मुक्त व्यापार समझौता वार्ता शुरू कर रहे हैं, उम्मीद है कि जब प्रधानमंत्री (मार्क कार्नी) सोमवार को यहां आएंगे तब यह वार्ता शुरू हो जाएगी."

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश जल्दी ही मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की शर्तों को अंतिम रूप देकर बातचीत शुरू कर सकते हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी को भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुँच रहे हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, 27 फरवरी को मुंबई पहुँचने पर अगले दो दिनों के दौरान वे कई व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारत और कनाडा के CEOs, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों के साथ-साथ भारत में स्थित कनाडा के पेंशन फंड प्रमुखों के साथ मुलाकात करेंगे.

दरअसल कनाडा भारत के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मज़बूत करना चाहता है. इसकी एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आर्थिक और टैरिफ नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है, जिससे कनाडा पिछले कई महीनों से जूझ रहा है.

कनाडा के प्रधानमंत्री मुंबई यात्रा के बाद 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, "2 मार्च को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और यह कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग (नवंबर 2025) में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी. वे व्यापार और निवेश; ऊर्जा; महत्वपूर्ण खनिज; कृषि; शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार सहित प्रमुख स्तंभों में वर्तमान में जारी सहयोग की भी समीक्षा करेंगे और जन-संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा करेंगे".

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी दिन में आयोजित होने वाले भारत-कनाडा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के फोरम ( India–Canada CEOs Forum) में भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें:-  INX मीडिया केस: पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ ED ने अब ऐसा क्या किया, जिससे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran US Ceasefire: डेडलाइन होने वाली थी... मगर थम गया महायुद्ध, China ने कैसे रोका ईरान-अमेरिका जंग?
Topics mentioned in this article