1 hour ago
नई दिल्ली:

Phalgam Attack Barsi Live Udates Breaking News: 22 अप्रैल 2025, देश के इतिहास में ये तारीख किसी काले अध्याय की तरह अंकित है.आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस आतंकी हमले के तार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से जुड़े जिसके बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाक में बैठे आतंक के आकाओं की चूलें हिला दीं. कई एयरबेस तबाह हुए तो आतंकी मसूद अजहर के टेरर ठिकानों को खूब नुकसान पहुंचाया गया. इस बार भारत ने सीमा से जो दहशत फैलाई उसने पाकिस्तान के हुक्मरानों और सेना के सर्वेसर्वा आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी कंपा दिया. आज पीएम मोदी ने इस बाबत एक एक्स पोस्ट भी किया है. आज पवित्र श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. भगवान भोले के दर्शन के लिए व्याकुल श्रद्धालुओं के लिए आज बड़ा दिन है. आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की देवघर कोषागार मामले में बेल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है.देश की बाकी ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 
 

Apr 22, 2026 10:09 (IST)

Pahalgam Attack Anniversary Live Updates: मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है.अब सिर्फ एक इंसान जिंदा है... पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी का छलका दर्द

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति मेरा गुस्सा बहुत व्यक्तिगत है. उन्होंने मेरी जिंदगी को ऐसे मोड़ पर चोट पहुंचाई है,जहां मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है.अब सिर्फ एक इंसान जिंदा है.यह सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ, बल्कि उन सभी 26 लोगों के परिवारों के साथ हुआ है. हर आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ ऐसा होता है.

ऐशन्या ने आगे कहा कि हम हमेशा यही कहेंगे कि पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए,कुछ भी नहीं यहां तक कि खेल भी नहीं. हकीकत यह है कि आप और मैं भू‑राजनीति (जियो‑पॉलिटिक्स) के फैसलों को पूरी तरह समझने के लिए बहुत छोटे हैं. भू‑राजनीति बहुत बड़ा विषय है.मुझे पता है कि हमारे प्रधानमंत्री हमारे देश से बहुत प्यार करते हैं. अगर देश के हित में भू‑राजनीतिक स्तर पर कुछ फैसले लेने जरूरी हैं, तो हमारा गुस्सा अपनी जगह सही है और उनके कदम भी अपने स्तर पर सही हो सकते हैं.पाकिस्तान के लिए मेरे पास बस एक ही संदेश है.यह अब वह देश नहीं रहा जो चुपचाप सब सह ले. हमारी रक्षा प्रणाली बहुत मजबूत है. वह आतंकवाद के सामने खड़े रहना जानती है और उसे आंखों में आंखें डालकर जवाब देना आता है.

Apr 22, 2026 09:44 (IST)

Pahalgam Attack Anniversary Live Updates: हम भारत के साथ खड़े हैं...पहलगाम हमले की बरसी पर बोले अर्जेंटीना के राजदूत

पहलगाम हमले की बरसी पर अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो ने कहा कि भारत पर हुए पहलगाम आतंकी हमले की त्रासदी को एक वर्ष पूरा हो गया है. पिछले साल आज के दिन मारे गए निर्दोष लोगों को अर्जेंटीना सरकार और अर्जेंटीना की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा.इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं.हम भारत के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के हर रूप की कड़ी निंदा करते हैं.

Apr 22, 2026 08:43 (IST)

Live Updates: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, वीडियो में देखिए मंदिर की भव्यता

Apr 22, 2026 08:41 (IST)

Pahalgam Attack Live Updates:भारत ने दशकों तक सीमा पार से आतंक सहा है-राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम टेरर अटैक पर कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद करता हूं. और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.हम उनके प्रियजनों और परिवारों के स्थायी दर्द को साझा करते हैं. हम अपने देश पर लगे उन घावों को कभी नहीं भूलेंगे.भारत ने दशकों तक सीमा पार से आतंक सहा है, लेकिन आज हमारी प्रतिक्रिया दृढ़,निर्णायक और अटूट है.दृढ़ कार्रवाई के माध्यम से हमने प्रदर्शित किया है कि हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने या हमारी एकता को बाधित करने के किसी भी प्रयास का ताकत और स्पष्टता से सामना किया जाएगा.



 

Advertisement
Apr 22, 2026 08:17 (IST)

Pahalgam Attack Live Updates: आतंकियों के मंसूबे कभी कामयाह नहीं होंगे-पीएम मोदी

पहलगाम अटैक की बरसी पर पीएम मोदी ने लिखा, 'एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.'

Featured Video Of The Day
Pahalgam Attack | 26 मिनट में 26 मौतें, Baisaran में आतंकियों ने कैसे मचाई तबाही? पूरा सच | Pakistan