चंद्रयान की सफल ‘लैंडिंग’ पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा- देश के लिए बड़ी उपलब्धि है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की.

विज्ञापन
Read Time: 9 mins
फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंद्रयान-3 की सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग' को ऐतिहासिक और देश के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को बधाई दी.

ट्वीट देखें

केजरीवाल ने ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘यह ऐतिहासिक है. देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. हम सबके लिए गर्व की बात है. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए सभी देशवासियों, इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियर और कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई. भारत माता की जय.''

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम' और रोवर ‘प्रज्ञान' से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की. भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ.

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग में ईरान पर जमीनी हमला करेंगे Donald Trump? | Mic On Hai
Topics mentioned in this article