स्कूल में बर्बरता: 9वीं के छात्र को डंडों से पीटा, VIDEO पोस्‍ट कर लिखा-“इस बार तो बच गए, दोबारा ऐसा नहीं होगा

Odisha School Violence: ओडिशा के सुबरनपुर जिले के उलुंडा स्थित एक स्कूल में 9वीं के छात्र के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Odisha School Violence: ओडिशा के सोनपुर (सुबरनपुर) जिले के उलुंडा इलाके में एक स्कूल कैंपस के अंदर हुई हिंसक घटना ने सभी को चौंका दिया है. जानकारी के मुताबिक, कक्षा 9 के एक छात्र पर कुछ छात्रों के समूह ने हमला कर दिया. इस घटना के सामने आने के बाद स्कूलों में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

स्कूल परिसर में बेरहमी से की गई पिटाई

बताया जा रहा है कि नौवीं कक्षा के छात्र को स्कूल कैंपस के भीतर ही डंडों और कोड़े से बेरहमी से पीटा गया. यह पूरी घटना सुबरनपुर जिले के एक स्कूल की बताई जा रही है, जहां पीड़ित छात्र को उसके ही तीन सहपाठियों और दो बाहरी युवकों ने मिलकर निशाना बनाया.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक छात्र को चार से पांच लोग मिलकर पीट रहे हैं, जबकि एक अन्य छात्र इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहा है. मारपीट की यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है. 

Odisha School Violence Class 9 Student Brutally Beaten in Subarnapur School 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, दी गई धमकी

घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया. इतना ही नहीं, वीडियो अपलोड करने वाले ने खुलेआम धमकी भी दी. पोस्ट में लिखा गया – “इस बार तो बच गए, दोबारा ऐसा नहीं करेंगे.” वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से फैल गया और लोगों में आक्रोश देखने को मिला.

Advertisement

पिता की शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई

वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के पिता ने उलुंडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित छात्रों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना को लेकर अब तक स्कूल के प्रिंसिपल या संबंधित विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ रही है.

वहीं, सुबरनपुर के एसपी नारायण नायक ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह बेहद दिल दहला देने वाली और शर्मनाक घटना है. इस तरह की घटनाएं किसी भी स्कूल या संस्थान में नहीं होनी चाहिए. अगर कोई छात्र गलती करता है तो इसकी जानकारी शिक्षक, अभिभावक या स्कूल प्रशासन को दी जानी चाहिए. किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. उलुंडा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. आरोपियों और वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

Advertisement

स्कूलों में सुरक्षा और अनुशासन पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा, निगरानी और अनुशासन व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है. सवाल यह उठ रहा है कि स्कूल परिसर में बाहरी लोग कैसे पहुंचे और इतनी बड़ी घटना को अंजाम कैसे दिया गया.

Featured Video Of The Day
जय-जयश्रीराम...रामनवमी पर रामलला का भव्य सूर्य तिलक, जगमगाया ललाट, देखें VIDEO
Topics mentioned in this article