निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक पर ऐसा क्या कह दिया जो नहीं थम रहा बवाल? पूरा मामला जानें

ओडिशा की सियासत में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. वजह है बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का वह बयान, जिसे लेकर वह खुद की ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. जिसके बाद अब वह सफाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
निशिकांत दुबे के बयान से ओडिशा की राजनीति में भूचाल.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को लेकर विवादित बयान दिया, जिस पर अब बवाल हो रहा है
  • निशिकांत दुबे के बयान पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कड़ी आपत्ति जताई और मानसिक जांच की सलाह दी
  • निशिकांत दुबे ने बाद में सफाई दी कि उनका आरोप बीजू पटनायक के खिलाफ नहीं था, बल्कि नेहरू-गांधी परिवार पर था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भुवनेश्नर:

ओडिशा की राजनीति में इन दिनों भूचाल आ गया है. वजह है बीजेपी नेता निशिकांत दुबे की पूर्व सीएम बीजू पटनायक पर की गई टिप्पणी. निशिकांत बीजू बाबू पर टिप्पणी कर बुरा फंस गए हैं. वह अब अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं. अब वह कह रहे हैं कि वह तो नेहरू-गांधी परिवार के बारे में कह रहे थे, बीजू बाबू तो महान स्वतंत्रता सैनानी हैं. आखिर पूरा मामला है क्या डिटेल में समझिए.

बीजू बाबू पर टिप्पणी कर बुरा फंसे निशिकांत

झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को एक बयान में दावा किया था कि 1960 के दशक में चीन के खिलाफ युद्ध के दौरान बीजू पटनायक पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और (अमेरिकी खुफिया एजेंसी) सीआईए के बीच की कड़ी थे. उनके इस बयान पर जमकर बवाल हो रहा है. बीजू पटनायक के बेटे और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने तो यहां तक कह दिया कि निशिकांत को किसी मेंटल डॉक्टर की सलाह की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद द्वारा बीजू बाबू के बारे में कही गई अपमानजनक बातें सुनकर मुझे बहुत हैरानी हुई. मुझे याद है कि चीनी हमले से बीजू बाबू कितने क्रोधित थे और उन्होंने उसे रोकने के लिए क्या-क्या किया था. 

ये भी पढ़ें- ईसाई और मुसलमान बनने वाले आदिवासियों का ST का दर्जा खत्म किया जाए... बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

निशिकांत ने बयान पर दी सफाई

बयान पर घिरता देख निशिकांत दुबे ने अपने बयान पर सफाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बीजू बाबू हमारे भी पूज्य हैं, उन पर राजनीति ठीक नहीं है. अपने पोस्ट का स्क्रीशॉट शेयर कर बीजेपी सांसद ने लिखा, हमने बीजू बाबू के खिलाफ क्या बोला है? मैं नेहरू-गांधी परिवार के कारनामों पर एक सीरीज 365 दिन का कर रहा हूं. बीजू बाबू हमारे भी पूज्य हैं, उन पर राजनीति ठीक नहीं है. सम्मानित व्यक्ति हमेशा सम्मान के ही हकदार हैं. मेरी उड़ीसा की जनता से करबद्ध प्रार्थना है कि राजनीति के शिकार न हों. ओडिशा की जनता और अस्मिता मेरे लिए जिंदाबाद है. बीजू बाबू के देश के प्रति योगदान को नमन."

Advertisement

बीजेपी ने निशिकांत के बयान से खुद को किया अलग

बीजेपी ने भी खुद को निशिकांत दुबे ने इस टिप्पणी से खुद को अलग करने की कोशिश की. बीजेपी के ही सीनियर नेता और ओडिशा के केंद्रपाड़ा लोकसभा सांसद बैजयंत जय पांडा ने कहा कि बीजू पटनायक कद्दावर शख्सियत थे और उनकी देशभक्ति पर किसी भी प्रकार का संदेह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. 

ओडिशा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पांडा ने ‘एक्स' पर कहा, "बीजू अंकल कद्दावर शख्सियत थे, न केवल अपने दौर में ओडिशा के सबसे बड़े नेता, बल्कि राष्ट्र के अग्रणी नेताओं में से एक थे. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह आधुनिक भारत के महानतम देशभक्तों में से एक थे." पांडा ने निशिकांत दुबे का नाम लिए बिना कहा बीजू पटनायक की देशभक्ति पर सवाल उठाना मनगढ़ंत और सरासर हास्यास्पद है. उन पर इस तरह के हमले अशोभनीय, अज्ञानतापूर्ण और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं.

Advertisement

बीजू जनता दल ने निशिकांत के खिलाफ खोला मोर्चा

बीजू पटनायक के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करते हुए बीजू जनता दल (बीजद) ने सोमवार को राज्यसभा से बहिर्गमन किया. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने भी दुबे के बयान की आलोचना की.उन्होंने कहा कि बीजू पटनायक बोस परिवार के बहुत करीब थे, खासकर उनके पिता अमिय नाथ बोस के, जो लोकसभा सदस्य और म्यांमा में राजदूत रहे थे.

बीजेडी के युवा और छात्र संगठन बीजू युवा जनता दल और छात्र जनता दल ने भुवनेश्वर के मास्टर कैंटीन चौक पर प्रदर्शन किया और निशिकांत दुबे के बयान का जोरदार विरोध किया. शंख भवन (बीजेडी मुख्यालय) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा और ओडिशा विधानसभा में पार्टी की मुख्य सचेतक प्रमिला मलिक ने दुबे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे तुरंत बिना शर्त माफी मांगने की मांग की.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | LPG Cylinder News: 6 हजार लोगों ने किया LPG सरेंडर | Bharat Ki Baat Batata Hoon