दिल दहला देने वाला हादसा; नबरंगपुर में तालाब में डूबकर तीन स्कूली बच्चियों की मौत, गांव में मातम

Odisha News: ओडिशा नबरंगपुर जिले के उमरकोट पुलिस स्टेशन के कुर्सी गांव के ऊपरी पारा गांव में एक बड़ी घटना हुई है. गांव में शोक का माहौल है. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नबरंगपुर जिले के गांव में तालाब के पास पसरा सन्नाटा

Odisha News: ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां स्कूल से लौटते समय तालाब में नहाने गईं तीन नाबालिग लड़कियों की डूबने से मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा उमरकोट थाना क्षेत्र के कुर्सी गांव के ऊपरी पारा में हुआ. मासूम बच्चियों की अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां स्कूल से घर लौट रही थीं. रास्ते में उन्होंने गांव के तालाब में नहाने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि नहाते समय वे गहरे पानी में चली गईं और एक-एक कर डूबने लगीं. तीनों की उम्र 5 से 9 साल के बीच बताई जा रही है.

Odisha News: नबरंगपुर तालाब हादसा

एक साथी ने गांव में दी सूचना

हादसे के वक्त उनके साथ मौजूद एक अन्य बच्ची कुछ दूरी पर इंतजार करती रही. जब काफी देर तक तीनों तालाब से बाहर नहीं निकलीं तो उसे अनहोनी का शक हुआ. इसके बाद वह घबराई हालत में गांव पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को दी. सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही उमरकोट पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से बच्चियों को बाहर निकलवाया गया. हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों की ओर से थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है.

Advertisement

एक ही परिवार की थीं दो बच्चियां

जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चियों में अदार और संधिता एक ही परिवार से थीं, जबकि भूमिका दूसरे परिवार की थी. एक साथ तीन-तीन मासूम बेटियों की मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव में पसरा सन्नाटा

इस दर्दनाक हादसे के बाद कुर्सी गांव के ऊपरी पारा में सन्नाटा पसरा हुआ है. हर आंख नम है और लोग इस बात को लेकर सदमे में हैं कि खेल-खेल में नहाने गई बच्चियों की जिंदगी यूं अचानक खत्म हो जाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे.

Advertisement

लापरवाही भी आ रही सामने

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता नहीं बरती गई. गर्मी के मौसम में तालाबों में नहाने की घटनाएं आम हो जाती हैं, लेकिन गहराई और सुरक्षा के अभाव में ऐसे हादसे जानलेवा साबित हो रहे हैं.

प्रशासन से ये है मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें : वीडियो गेम खेलने के दौरान विवाद; गाजियाबाद में नाबालिग बच्चे की चाकू से गोदकर हत्या, लोनी बॉर्डर में सनसनी

यह भी पढ़ें : UCC Politics: मध्यप्रदेश में राजनीतिक घमासान; कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BJP का पलटवार

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?

Advertisement

यह भी पढ़ें : राजनांदगांव पुलिस पैसे का लेनदेन! रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल का Video Viral, डोंगरगढ़ थाने से ASI समेत दो सस्पेंड

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Trump के दबाव में PAK का प्रोपेगेंडा? India VS Pakistan | Iran US Ceasefire