कांग्रेस ने बारामती उपचुनाव से अपने उम्मीदवार आकाश विश्वनाथ मोरे का नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया है. सुनेत्रा पवार का निर्विरोध चुनाव लगभग तय माना जा रहा है, जिससे पवार परिवार की स्थिति मजबूत होगी. बारामती सीट पवार परिवार का मजबूत गढ़ है, जहां पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने लगातार आठ बार जीत हासिल की थी.