Namo Bharat: नमो भारत रैपिड रेल ही नहीं, नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी बुलेट ट्रेन! रेल मंत्री दे सकते हैं गुड न्यूज

Namo Bharat Train: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली एनसीआर के लिए गेमचेंजर साबित होगी. नमो भारत ट्रेन की तैयारी के बीच बुलेट ट्रेन का प्रपोजल भी रेल मंत्रालय के पास पहुंच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Noida Airport
नोएडा:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नमो भारत ट्रेन यानी रैपिड रेल चलाने की तैयारी तो हो ही रही है, लेकिन अब बात बुलेट ट्रेन तक पहुंच गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तक ये मामला पहुंच गया है. जेवर एयरपोर्ट तक हाईस्पीड रेल चलाने का ये प्रस्ताव परवान चढ़ा तो यह हवाई अड्डे के लिए गेमचेंजर साबित होगा. जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने हाई स्पीड रेल कनेक्टिविटी के लिए ये प्रपोजल आगे बढ़ाया है. जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संपर्क साधा है. उन्होंने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NIA) के लिए हाई स्पीड रेल की मांग की है. उन्होंने उत्तर प्रदेश के चोला रेलवे स्टेशन के करीब बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं के लिए भी रेल मंत्री से पुरजोर वकालत की है.

चोला रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे (NCR) जोन का हिस्सा है.रेल मंत्री को लिखे पत्र में धीरेंद्र सिंह ने प्रस्तावित नई रेलवे लाइन की जल्द मंजूरी की मांग रखी है. चोला रेलवे स्टेशन पर शताब्दी, राजधानी जैसी बड़ी ट्रेनों के ठहराव पर विचार करने का अनुरोध किया है.विधायक का कहना है कि वो जेवर और अनूपशहर इलाके के लोगों के लिए नोएडा एयरपोर्ट के साथ चोला रेलवे स्टेशन को एक एडवांस और मल्टी ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव दिया है. इससे पहले बोड़ाकी रेलवे स्टेशन को मल्टी लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी चल रही है. 

नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था. इस नए हवाई अड्डे से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर और फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद दिल्ली-एनसीआर के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर विकसित किया गया है.

नोएडा हवाई अड्डा एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश के सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना में से एक है. एयरपोर्ट के पहले चरण को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से तैयार किया गया है. इस एयरपोर्ट को यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) द्वारा विकसित किया गया है. यह ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. ये हवाई अड्डा यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र सरकार के साथ पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया गया है. रियायत अवधि 1 अक्टूबर 2021 से 40 सालों के लिए शुरू हुई थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें - नोएडा एयरपोर्ट तक हाईस्पीड नेटवर्क, गाजियाबाद तक दौड़ेगी रैपिड रेल, सूरजपुर, दनकौर भी जुड़ेंगे

रैपिड रेल के 11 नए स्टेशन

नमो भारत रेल परियोजना में नोएडा एयरपोर्ट, यीडा नार्थ सेक्टर 18, यीडा सेंट्रल सेक्टर 21, दनकौर, इकोटेक-6, अल्फा फर्स्ट, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा सेक्टर 12, सेक्टर 2, गाजियाबाद साउथ और गाजियाबाद को मिलाकर 11 नमो भारत स्टेशन प्रस्तावित हैं. इस प्रोजेक्ट पर 20 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है.

नोएडा एयरपोर्ट तक हाईस्पीड नेटवर्क

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट की भी पहले ही तैयारी है. इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हाईस्पीड कनेक्टिविटी नेटवर्क बनेगा.इसमें 11 नए स्टेशन प्रस्तावित है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा के अधिकारी इस पर NCRTC के साथ चर्चा कर चुके हैं. 11 नए स्टेशनों में सूरजपुर, दनकौर, ग्रेटर नोएडा, यीडा जैसे सेंटर भी जोड़े जा सकते हैं.नोएडा एयरपोर्ट तक इससे आवाजाही आसान होगी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Namo Bharat: नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगी फरीदाबाद-गुरुग्राम रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ जैसे नमो भारत ट्रैक पर दौड़ेगी मेट्रो, देखें स्टेशन लिस्ट

नोएडा,ग्रेटर नोएडा भी कनेक्ट होगा

NCRTC ने स्पष्ट किया है कि गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट के बीच रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के रूट में बदलाव है.रैपिड रेल गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक चलाने का प्रस्ताव है. इससे एनसीआर के बाशिंदों को जेवर एयरपोर्ट तक आना-जाना आसान होगा. दिल्ली मेट्रो एक्सप्रेस लाइन की तरह इससे कम वक्त में एयरपोर्ट तक आवाजाही होगी. 
 

Featured Video Of The Day
US Iran War | Trump के नए हथियार तैयार! क्या युद्ध होगा और भी खतरनाक? | BREAKING NEWS