नीतीश कुमार गुरुवार सुबह 11.30 बजे लेंगे CM पद की शपथ, पटना पहुंचने लगे VVIP

नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं. अब वो गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए नेताओं को निमंत्रण पत्र मिलने लगा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नव-निर्वाचित एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया है.
  • नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
  • शपथ ग्रहण समारोह का समय बदलकर दोपहर 1.30 बजे कर दिया गया है, पहले 11.30 बजे शपथ लेने की बात सामने आई थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नव-निर्वाचित NDA विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. बुधवार दोपहर बाद विधानसभा में बुलाई गई एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश को विधायक दल का नेता चुना गया. अब नीतीश कुमार गुरुवार 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश के साथ कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. हालांकि मंत्रियों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है. नीतीश कुमार गुरुवार सुबह 11.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कई VVIP पटना पहुंचने लगे हैं.  

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ लेंगे नीतीश कुमार

मालूम हो कि नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है. नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, कई केंद्रीय मंत्री सहित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  सुबह 11.15 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे. 

शपथ ग्रहण कार्ड पर लिखे टाइम से हुई थी गफलत

मालूम हो कि शपथ ग्रहण की पहले से 11.30 बजे होने की जानकारी सामने आई थी. लेकिन फिर यह जानकारी सामने आई जानकारी कि नीतीश गुरुवार को दोपहर बाद 1.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. नीतीश के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए अलग-अलग नेताओं को निमंत्रण पत्र मिलने लगा है. जिसमें 1.30 बजे का जिक्र है. इस कार्ड पर लिखे समय के कारण गफलत हुई. अब हालांकि यह कंफर्म हो गया है कि शपथ ग्रहण सुबह 11.30 बजे ही होगा. 

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जदयू केसी त्यागी को मिला निमंत्रण पत्र.

एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे. जहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा. साथ ही उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान नीतीश कुमार के साथ एनडीए घटक दल के सभी बड़े नेता मौजूद हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें -  Bihar Updates: NDA विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार, शपथ ग्रहण कल, पढ़ें हर एक अपडेट

Featured Video Of The Day
MAGA Supporters Fell In Love With Blonde US Army Soldier लेकिन Jessica Foster की असली सच्चाई क्या है