NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में लगाया झाड़ू, देखें वीडियो

President Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
President Election: द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
नई दिल्ली:

राष्ट्रपति चुनाव (President Election 2022) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बुधवार को एक शिव मंदिर की सफाई की. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) अपने गृह राज्य ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में बने एक शिव मंदिर में झाड़ू लगाते हुए दिखींं. द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पहले फर्श पर झाड़ू लगाया. सफाई के बाद उन्होंने पूजा की. बता दें कि मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था. वहीं द्रौपदी मुर्मू का नाम सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस' सुरक्षा प्रदान की है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि सशस्त्र दस्ते ने बुधवार तड़के मुर्मू (64) की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि इस घोषणा के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को मुर्मू की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए अपने ‘वीआईपी' सुरक्षा दल को तैनात करने का निर्देश दिया था. (भाषा इनपुट के साथ)

VIDEO: 35 बाग़ी विधायकों के साथ नज़र आए एकनाथ शिंदे, तस्वीर भी आई सामने