'शादी टूट जाएगी, पति मर जाएगा...' कैसे महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था नासिक का ढोंगी ज्योतिषी

नासिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि कैसे ज्योतिषाचार्य अशोक खरात रसूख का डर दिखाकर और दैवीय शक्ति के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था. वो आपत्तिजनक वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • नासिक के ज्योतिषाचार्य अशोक खरात पर तीन साल से अधिक समय तक एक महिला से बार-बार बलात्कार करने का आरोप है
  • खरात महिलाओं को अपने दफ्तर बुलाकर उनके पति की जान को खतरा बताते हुए उन्हें नशीला पदार्थ देकर शिकार बनाता था
  • वह राजनेताओं के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर महिलाओं के मन में विश्वास पैदा करता और अपने प्रभाव से डराता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जिस हाथ की लकीरों में लोग अपना भविष्य तलाशने आए थे, उसी हाथ ने दर्जनों महिलाओं की तकदीर में कभी न मिटने वाला अंधेरा लिख दिया. नासिक का चर्चित ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन, जो खुद को दैवीय शक्तियों का स्वामी बताता था, दरअसल एक शातिर शिकारी निकला. खरात पर तीन साल से ज्यादा समय तक एक महिला से बार-बार रेप करने का आरोप है. पुलिस की SIT द्वारा की गई जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे किसी फिल्मी थ्रिलर से भी ज्यादा भयानक और रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं. कनाडा कॉर्नर स्थित उसके आलीशान दफ्तर से लेकर सिन्नर के गुप्त फार्म हाउस तक, खरात ने महिलाओं को फंसाने के लिए एक तीन लेयर का जाल बिछा रखा था. आखिर वो महिलाओं को कैसे अपने जाल में फंसाता था? आइए बताते हैं.

कैसे महिलाओं को बनाता था शिकार?

महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज FIR के अनुसार, अशोक खरात महिला को नासिक के पॉश कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित अपने दफ्तर में बुलाता था. वह दावा करता था कि उसकी भविष्यवाणियों के अनुसार महिला के पति की जान को खतरा है. ये सुनकर महिलाएं उसके जाल में फंस जाती थीं. आरोप है कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर ड्रिंक देता था और फिर उनके साथ रेप करता था. पुलिस ने बताया कि खरात कथित तौर पर अपनी भविष्यवाणियों और धमकियों का इस्तेमाल करके महिला को डराता-धमकाता भी था.

विश्वास का दिखावा और रसूख का डर

खरात से पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र की राजनीति के कई नेता मिलने आते रहे हैं. इसका फायदा खरात ने अपना रसूख बढ़ाने के लिए किया. खरात का पहला हथियार था-दिखावा. वह बड़े राजनेताओं और रसूखदार हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरें दिखाकर पीड़ितों के मन में यह विश्वास पैदा करता था कि वह कानून और समाज से ऊपर है. दुखी और पारिवारिक कलह से जूझ रही महिलाएं जब उसके पास समाधान के लिए पहुंचतीं, तो वह उनके दिमाग से खेलकर उन्हें यह भरोसा दिला देता था कि उनकी हर समस्या की चाबी सिर्फ उसके पास है.

सम्मोहन और जहरीला प्रसाद

जब कोई महिला पूरी तरह उसके प्रभाव में आ जाती, तो वह शुद्धिकरण या विशेष अनुष्ठान का बहाना बनाता. पीड़ितों के बयानों के अनुसार, वह उन्हें नशीला पदार्थ मिला हुआ प्रसाद या पानी पिला देता था. इसके बाद वह सम्मोहन की तकनीक का इस्तेमाल कर उन्हें बेसुध कर देता था. इसी बेहोशी की हालत में वह महिलाओं के साथ घिनौनी हरकतें करता और अपने केबिन में लगे गुप्त कैमरों से उनकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था.

Advertisement

वीडियो और ब्लैकमेलिंग का नरक

गुनाह यहीं नहीं रुकता था. एक बार वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद, खरात का असली चेहरा सामने आता. वह उन्हीं वीडियो के जरिए महिलाओं को समाज में बदनाम करने की धमकी देता और उन्हें बार-बार शारीरिक और आर्थिक शोषण के लिए मजबूर करता. पुलिस को मिली पेन ड्राइव में दर्ज 58 वीडियो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि यह सिलसिला सालों से चल रहा था. पेनड्राइव में मौजूद कई अन्य वीडियो में खरत को राजनेताओं और जानी-मानी हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नासिक का जालसाज ज्योतिषी गिरफ्तार, महिलाओं को फंसाकर बनाए अश्लील वीडियो, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War | America को Russia-China-PAK से खतरा? | Saudi Arab