पटना से 4 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, दिल्ली NCR जैसे बनेगा बिहार रूट, आरा- गयाजी, बेगूसराय जैसे 16 शहर होंगे कनेक्ट

RRTS Rapid Rail in Bihar: दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर बिहार की राजधानी पटना को नमो भारत कॉरिडोर का सेंटर बनाने की तैयारी है. पटना से चार अलग-अलग दिशाओं में रैपिड रेल निकालने का प्रस्ताव है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Namo Bharat Corridor in Patna Bihar: पटना में नमो भारत ट्रेन
पटना:

बिहार ने बड़े शहरों को तेज रफ्तार देने वाली नमो भारत ट्रेन के लिए तैयारी तेज कर दी है. बिहार सरकार दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की तरह रैपिड रेल के 4 रूट बनाने की योजना पर विचार कर रही है. बिहार की सम्राट चौधरी सरकार का प्लान पटना की चारों दिशाओं में 4 बड़े नमो भारत कॉरिडोर बनाने का है. जैसा अभी दिल्ली से मेरठ के बाद दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली अलवर जैसे नमो भारत रूट से पूरे एनसीआर को रैपिड रेल से जोड़ने की कवायद चल रही है. अगर बिहार सरकार की योजना परवान चढ़ी तो 8 जिलों के करीब 16 छोटे-बड़े शहरों को सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी.

नमो भारत ट्रेन की तेज रफ्तार

अभी भारतीय रेलवे बिहार में जयनगर-पटना जैसे रूट पर मेमू ट्रेनों के रैक बदलकर नमो भारत रैपिड रेल का ट्रायल कर रही है, लेकिन असली आरआरटीएस (RRTS) कॉरिडोर के लिए 4 नए ट्रैक वाला प्रस्ताव तैयार किया गया है. नमो भारत ट्रेनें 160 किमी की रफ्तार से चलती हैं और मेट्रो या आम ट्रेनों के मुकाबले आधे या एक घंटे में बड़े शहरों के बीच दूरी नाप लेती हैं. 

NCRTC को DPR की जिम्मेदारी

बिहार कैबिनेट ने नमो भारत कॉरिडोर की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वे, डीपीआर और एनालिसिस रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को सौंप दी है.इससे बेगूसराय, आरा, गाजीपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बख्तियारपुर जैसे इलाकों को जोड़ने की तैयारी है.

बिहार के 4 प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर

1. पटना-गया जी कॉरिडोर

पटना-गया जी नमो भारत कॉरिडोर बिहार की राजधानी को राज्य के सबसे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र गया जी से जोड़ेगा. इस नमो भारत रूट में पटना, मसौढ़ी, जहानाबाद और गयाजी जैसे स्टेशन बनाए जा सकते हैं. इन दो शहरों की दूरी 100 किमी है और ये सफर सिर्फ 30-40 मिनट में पूरा होगा, जो अभी डेढ़ से दो घंटे में पूरा होता है. इससे पटना और गयाजी आने वाले देसी विदेशी पर्यटकों को भी खूब लाभ होगा.

Advertisement

2. पटना-मुजफ्फरपुर कॉरिडोर

पटना-मुजफ्फरपुर नमो भारत कॉरिडोर उत्तर बिहार को सीधे राजधानी पटना से जोड़ने वाली लाइफलाइन बनेगी. ये नमो भारत ट्रैक गंगा नदी को पार करते हुए उत्तर की ओर बढ़ेगी.पटना, सोनपुर, हाजीपुर, प्रस्तावित सोनपुर,हाजीपुर एयरपोर्ट और मुजफ्फरपुर में स्टेशन हो सकता है. इससे हाजीपुर और मुजफ्फरपुर से पटना हाईवे के भारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी. इस कॉरिडोर के बनने के बाद उत्तर बिहार के लोग सिर्फ 40 मिनट में पटना पहुंच सकेंगे.

3.पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय कॉरिडोर 

राजधानी से पूर्व दिशा में पटना एयरपोर्ट-बेगूसराय नमो भारत कॉरिडोर बनाने की भी योजना है. अभी एयरपोर्ट से बेगूसराय तक 134 किमी की दूरी तय करने में ढाई से तीन घंटे लगते हैं. ये पटना को बिहार की इंडस्ट्रियल बेल्ट में बेगूसराय और बरौनी को जोड़ेगा. ये रैपिड रेल सीधे पटना एयरपोर्ट से शुरू होगी.पटना एयरपोर्ट के अलावा फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा,बरौनी और बेगूसराय में स्टेशन बनाया जा सकता है.इस औद्योगिक रूट पर अफसरों, कारोबारियों और कर्मचारियों को हाई स्पीड ट्रेन का बड़ा फायदा मिलेगा.

Advertisement

4. पटना एयरपोर्ट-आरा कॉरिडोर

बिहार की राजधानी से पश्चिमी दिशा में पटना एयरपोर्ट-आरा नमो भारत कॉरिडोर का प्लान है. अभी एयरपोर्ट से आरा की दूरी करीब 60 किमी है. पटना एयरपोर्ट, दानापुर, बिहटा (प्रस्तावित नया एयरपोर्ट) के साथ आरा को कनेक्ट किया जा सकता है. बिहटा में छोऔद्योगिक केंद्र और आरा के छात्रों-नौकरीपेशा लोगों को पटना आने-जाने के लिए यह सबसे बेहतरीन और तेज माध्यम मिलेगा.

ये भी पढ़ें - बिहार में बुलेट ट्रेन के 5 स्टेशन, दिल्ली से पटना भी दौड़ेगी, बक्सर-कटिहार समेत ये नाम लिस्ट में शामिल

नमो भारत शहर भी बसेंगे

इस रैपिड रेल नेटवर्क से मुजफ्फरपुर, आरा, जहानाबाद या बेगूसराय जैसे शहरों के बाशिंदों को पढ़ाई, नौकरी या कामकाज के लिए पटना में रहने की जरूरत नहीं होगी. वो डेली अपडाउन कर नौकरी या पढ़ाई के लिए पटना आ सकेंगे. पटना की आबादी, ट्रैफिक और पानी-बिजली जैसी सुविधाओं पर दबाव कम होगा.

Advertisement

नमो भारत और पटना मेट्रो का ट्रैक अलग

पटना से निकलने वाली नमो भारत मेट्रो से अलग होगी. मेट्रो शहर के अंदर कम दूरी वाले स्टेशनों के बीच चलती है.नमो भारत रैपिड रेल लंबी दूरी के शहरों के लिए बनी है. इसमें स्टेशन की दूरी कम से कम 10-15 किलोमीटर होती है, ताकि स्पीड बनी रहे.दिल्ली-NCR की तरह बिहार में हर 10 से 15 मिनट में नमो भारत ट्रेन मुहैया कराने की योजना है. 

ये भी पढ़ें - दिल्ली से 4 रूट पर चलेंगी बुलेट ट्रेन! लखनऊ-वाराणसी ही नहीं, पटना, जयपुर, अमृतसर-चंडीगढ़ तक हाई स्पीड रेल का प्लान

ये भी पढ़ें -हरियाणा से चलेगी पहली नमो भारत ट्रेन, यूपी में नोएडा तक दौड़ेगी दिल्ली NCR की ये रैपिड रेल, जानें पूरा रूट

 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Vietnam Boat Accident में ऑपरेटर गिरफ्तार, बिना लाइफ जैकेट सफर पर उठे 5 बड़े सवाल

Topics mentioned in this article
Namo Bharat Corridor In Patna
Namo Bharat Corridor In Bihar
Rapid Rail In Bihar
Rapid Rail RRTS Corridor
Namo Bharat Train Route