दिल्ली में कई जगहों के बदले जाएंगे नाम, मेट्रो स्टेशन से अस्पताल तक नए नामों की मिली मंजूरी

दिल्ली सरकार ने कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों के नाम बदलने को मंजूरी दी है. इसके साथ ही रोहिणी, द्वारका जैसे स्टेशनों के नाम बदलना तय हुआ है. वहीं बेगमपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अटल खेल परिसर और ब्रिटानिया चौक का नाम अश्विनी चोपड़ा के नाम पर होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन के नाम बदले जाएंगे.
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने राजधानी में कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों के नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई स्टेट नेम्स अथॉरिटी की बैठक में मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अहम चौराहों के नए नामों को मंजूरी दी गई.

मेट्रो स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम

फैसले के तहत कई मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे. 

  • रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन' किया जाएगा.
  • रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन को सरल बनाकर 'रोहिणी मेट्रो स्टेशन' किया जाएगा.
  • द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'द्वारका-ककरोला मेट्रो स्टेशन' रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें- विकास की बड़ी कीमत चुका रहा उत्तराखंड! सूखते धारे-नौलों और नदियों को बचाने का मास्टरप्लान तैयार

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम होगा अटल खेल परिसर

बेगमपुर में बन रहे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को 'अटल खेल परिसर' नाम से जाना जाएगा. साथ ही परिसर के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी.

अस्पताल और चौराहे के नाम में बदलाव

ज्वालापुरी में बन रहे अस्पताल का नाम 'बाबा रामदेवजी महाराज अस्पताल' रखा जाएगा. शकूरपुर के ब्रिटानिया चौक का नाम बदलकर पूर्व पत्रकार‑राजनेता अश्विनी चोपड़ा के नाम पर किया जाएगा.

सरकार का तर्क

दिल्ली सरकार का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य राजधानी के सार्वजनिक स्थलों को स्थानीय पहचान और महत्वपूर्ण सार्वजनिक व्यक्तित्वों से जोड़ना है, ताकि शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को और मजबूत किया जा सके.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bakrid पर Yogi फोर्स अलर्ट! Bengal में घुसपैठियों पर CM Suvendu का बड़ा एक्शन