खौफनाक! सिर्फ एक माचिस की डिब्बी के लिए ले ली जान, दिल्ली मेट्रो के पास हुई हत्या केस में बड़ा खुलासा

वेलकम इलाके की जे जे कॉलोनी के रहने वाले अकील अहमद का शव 23 मार्च को मिला था. इसके बाद ने पुलिस ने इस केस का खुलासा किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां माचिस की डिब्बी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया था कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई और अंत में हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया गया. वहीं, इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों का गिरफ्तार भी किया है.

जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय शख्स की चाकू गोदकर हत्या करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि वेलकम इलाके की जे जे कॉलोनी के रहने वाले अकील अहमद का शव 23 मार्च को मिला था .

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने इमरान (19), फैजान (23) और साहिल (20) को गिरफ्तार करने के अलावा 17 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है, ये सभी वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी के निवासी हैं.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अहमद पर तब हमला किया जब उसने उनके साथ माचिस की डिब्बी साझा करने से इनकार कर दिया. वारदात के बाद वे मौके से फरार हो गए.' उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

Advertisement

ये भी पढे़ं :  सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पत्नी ममता कुमारी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Donald Trump-जिनपिंग में बन गई बात? China|Bharat Ki Baat Batata Hoon