कटिहार जिले के कुर्सेला नगर पंचायत में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दो गुटों के बीच झड़प हुई. झड़प उस समय हुई जब एक पक्ष अंबेडकर की मूर्ति स्थापना करना चाहता था और दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था. विवाद के दौरान ईंट-पत्थर चलने से कई पुरुष और महिलाएं घायल हो गईं, जिनका इलाज चल रहा है.