शूटर्स के भागने वाले रास्तों पर पहुंची मुंबई पुलिस, पुणे हाईवे पर रोहित शेट्टी केस का सीन रीक्रिएशन

रोहित शेट्टी फायरिंग केस : रिक्रिएशन के दौरान पुणे से गिरफ्तार किए गए चार आरोपी—स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी—को साथ रखा गया. क्राइम ब्रांच की टीम ने स्कूटी खरीदने से लेकर उसे सड़क मार्ग से मुंबई लाने तक की पूरी प्रक्रिया दोहराई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा गंभीरता से जारी है.
  • पुणे से गिरफ्तार चार आरोपियों के साथ स्कूटी लेकर आने की पूरी प्रक्रिया को दोबारा रिक्रिएट किया गया.
  • रिक्रिएशन में आरोपियों के रुकने और स्कूटी पार्क करने की जगहों का वीडियो रिकॉर्डिंग कर सबूत तैयार किया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में जांच तेज हो गई है. इस हाई-प्रोफाइल केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब एक अहम कदम उठाते हुए पुणे से मुंबई तक स्कूटी लाने की पूरी कहानी को दोबारा रिक्रिएट किया है.

सूत्रों के मुताबिक, इस रिक्रिएशन के दौरान पुणे से गिरफ्तार किए गए चार आरोपी—स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी—को साथ रखा गया. क्राइम ब्रांच की टीम ने स्कूटी खरीदने से लेकर उसे सड़क मार्ग से मुंबई लाने तक की पूरी प्रक्रिया दोहराई. जांच टीम ने यह भी देखा कि रास्ते में आरोपी किन-किन जगहों पर रुके, किस तरह आगे बढ़े और आखिरकार विले पार्ले स्टेशन के बाहर स्कूटी कहां और कैसे पार्क की गई.

पूरे सीन की बाकायदा वीडियोग्राफी कराई गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह रिकॉर्डिंग आगे चलकर अदालत में अहम सबूत बन सकती है रिक्रिएशन के दौरान टीम आरोपियों से लगातार सवाल-जवाब करती रही और उनके दावों का मौके पर ही मिलान भी किया गया.

जांच में पैसों को लेकर भी नया खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच सूत्रो के अनुसार , आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि स्कूटी मुंबई पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने उन्हें अतिरिक्त 11 हजार रुपये दिए थे. इससे पहले आधिकारिक तौर पर 40 हजार रुपये मिलने की बात सामने आई थी. लेकिन अब जांच में कुल रकम 51 हजार रुपये बताई जा रही है. इसमें से 30 हजार रुपये स्कूटी खरीदने में खर्च हुए, जबकि बाकी 21 हजार रुपये आरोपियों ने आपस में खर्च कर दिए.

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि इस मामले में छठे आरोपी प्रवीण लोनकर को जेल से हिरासत में लेने की तैयारी चल रही है. कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उसे दो-तीन दिनों में पूछताछ के लिए लाया जा सकता है. हालांकि, घटना के दो हफ्ते बाद भी कथित शूटर और उसका एक साथी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. क्राइम ब्रांच की टीमें उनकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. फिलहाल, इस केस में हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं और जांच एजेंसियां सबूतों की कड़ी जोड़ने में जुटी हैं.

Featured Video Of The Day
West Asia War में Oil से Water तक पहुंचा भयानक युद्ध, Desalination Plants क्यों बने Targets? | Iran
Topics mentioned in this article