मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा गंभीरता से जारी है. पुणे से गिरफ्तार चार आरोपियों के साथ स्कूटी लेकर आने की पूरी प्रक्रिया को दोबारा रिक्रिएट किया गया. रिक्रिएशन में आरोपियों के रुकने और स्कूटी पार्क करने की जगहों का वीडियो रिकॉर्डिंग कर सबूत तैयार किया गया.