₹600 के विवाद ने लिया खौफनाक रूप: मुंबई में मजदूरों के दो गुटों के बीच तेजाब हमला, 6 घायल

Mumbai News: मुंबई के मालाड इलाके में महज 600 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां दो गुटों के बीच झगड़ा तेजाब हमले तक पहुंच गया. घटना में 6 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

रुतिक गणकवार:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मालाड इलाके में एक छोटी सी रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. पाल नगर स्थित एक अनधिकृत केमिकल कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के दो समूहों के बीच 600 रुपये की उधारी को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी.

देखते ही देखते भड़क उठी हिंसा

मजदूरों के दो समूहों में शुरुआती बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई. दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए. स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ लोगों ने गुस्से में आकर एक-दूसरे पर तेजाब फेंक दिया. इस वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

तेजाब हमले में 6 लोग झुलसे

इस खतरनाक झड़प में कुल छह लोग झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद पाल नगर इलाके में तनाव का माहौल बन गया. स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात नियंत्रण में रहें.

पुलिस कार्रवाई और जांच

मुंबई पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ दंगा और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है. जिस अनधिकृत केमिकल यूनिट में यह घटना हुई, अब वह भी जांच के दायरे में आ गई है. प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि वहां सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं.

ये भी पढ़ें- Vermi Compost Business: नौकरी की टेंशन छोड़िए...'काले सोने'की खेती से हर साल होगी 20 लाख तक की कमाई, केंचुए बनाएंगे आपको लखपति!

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran US War | Trump का Ceasefire ऐलान, आगबूबला Khameneni ने जहाजों पर किया कब्जा! War
Topics mentioned in this article