प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत के भाषण के दौरान "मोदी-मोदी" का नारा लगाने वाली भीड़ को इशारे से शांत कराया

राजस्थान के नाथद्वारा में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान अशोक गहलोत ने बोलना शुरू किया, लेकिन भीड़ ने "मोदी-मोदी" का नारा लगाना शुरू कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
पीएम मोदी ने इशारा करके भीड़ को नारेबाजी बंद करने को कहा.
राजसमंद (राजस्थान):

राजस्थान में आज एक समारोह में लोगों की भीड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाषण को अनसुना करके लगातार "मोदी-मोदी" का नारा लगाना शुरू कर दिया. इस स्थिति में समारोह में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीड़ को शांत होने का इशारा करते हुए देखे. नाथद्वारा में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान गहलोत ने बोलना शुरू किया, लेकिन लोगों की भीड़ ने "मोदी-मोदी" का नारा लगाना शुरू कर दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने नारेबाजी के बीच हस्तक्षेप करके लोगों को रोका. पीएम मोदी ने न केवल लोगों को रुकने के लिए कहा बल्कि उन्होंने सीपी जोशी से लोगों से गहलोत को सुनने के लिए कहने को भी कहा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. उन्होंने सिरोही जिले के आबू रोड में पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया.

राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचने के बाद पीएम मोदी श्रीनाथजी मंदिर में रुके और करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करने से पहले पूजा-अर्चना की.

Advertisement

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, परियोजनाएं बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर केंद्रित होंगी. पीएमओ ने कहा कि सड़क और रेलवे के काम से माल और सेवाओं की आवाजाही में मदद मिलेगी, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

\

ये भी पढ़ें :-

Featured Video Of The Day
Donald Trump पर हमले की साजिश? White House Dinner में Firing की पूरी खौफनाक इनसाइड कहानी समझें
Topics mentioned in this article