विधायक मामन खान की जमानत पर नूंह कोर्ट में सुनवाई आज

विधायक मामन खान की अभी दो मामलों में जमानत होना बाकी है. शनिवार को विधायक मामन खान के वकील ताहिर हुसैन देवला और अन्‍य ने जमानत की अर्जी दाखिल की थी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
विधायक मामन खान (फाइल फोटो)

हरियाणा के नूंह हिंसा मामले (Nuh Violence Case) में जेल में बंद विधायक मामन खान (Mamman Khan) की जमानत पर आज सुनवाई होगी. ये सुनवाई एडीजे अजय शर्मा की अदालत में हो रही है, जिसके लिए वकील कोर्ट परिसर पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक FIR  संख्या 137, 148 पर होगी बहस. वहीं FIR संख्या 149, 150 में मामन खान को पहले जमानत मिल चुकी है.

जमानत के बावजूद मामन खान फिलहाल जेल में ही थे, क्‍योंकि उनकी अभी दो मामलों में जमानत होना बाकी है. शनिवार को विधायक मामन खान के वकील ताहिर हुसैन देवला और अन्‍य ने जमानत की अर्जी दाखिल की थी. सिविल जज संदीप दुग्गल की अदालत ने सुनवाई करते हुए जमानत पर फैसला सुनाया. मामन खान को फिलहाल एफआईआर संख्‍या 137 और 148 में राहत नहीं मिली है. यही कारण है कि फिलहाल मामन खान की जमानत पर सुनवाई आज फिर से है.

विधायक को राजस्‍थान से किया गया था गिरफ्तार 

फिरोजपुर झिरका से विधायक खान को नूंह में हुईं सांप्रदायिक झड़पों के बाद एक अगस्त को दर्ज एक अलग प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर नामजद किया गया था,‍ जिसके बाद मामन खान को राजस्‍थान से गिरफ्तार किया गया था. हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था. हिंसा में छह लोग मारे गए थे. हिंसा के बाद कई प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वहीं कांग्रेस की हरियाणा इकाई ने विधायक मामन खान की गिरफ्तारी को ‘‘राजनीति से प्रेरित'' बताया था. 

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में 24 घंटे, 24 मौतें : किसकी गलती, कांग्रेस का भाजपा पर हमला

ये भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: बीजेपी ने 39 उम्मीवारों के नाम किए फाइनल, गहलोत के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं ये दिग्गज

Advertisement

Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा
Topics mentioned in this article