खास बातें
- फिरोजपुर पुलिस ने देह व्यापार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी में एक होटल से दस लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।
फिरोजपुर: फिरोजपुर पुलिस ने देह व्यापार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी में एक होटल से दस लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए कांग्रेसी नेता का नाम मलकीत सिंह है जिसने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ा था। बताया जा रहा है कि देह व्यापार का यह धंधा पिछले कई महीनों से चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक के साथ साथ 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।