VIDEO : जब सानविका को लेने स्कूल पहुंचे मनोज तिवारी, ऐसा था बेटी का रिएक्शन

एक्स पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा, 'दिन में थोड़ा समय निकालकर अपनी बिटिया को स्कूल से लेने चला गया. ये सुख भी अलग है. 5 साल की बेटी का रिएक्शन भी ऐसा #daughterfather.'

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी छोटी बेटी को स्कूल से लेने का भावुक वीडियो साझा किया है.
  • वीडियो में मनोज तिवारी की बेटी अपने पिता को स्कूल के बाहर देखकर खुशी और हैरानी प्रकट करती है.
  • बेटी पूछती है कि पिता उसे लेने क्यों आए क्योंकि उसने ऐसा करने को नहीं कहा था.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों राजनीति की व्यस्त गलियों से दूर अपने एक बेहद भावुक और पारिवारिक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. अक्सर चुनावी रैलियों और संसद की बहसों में नजर आने वाले मनोज तिवारी का एक बिल्कुल अलग रूप उनके प्रशंसकों को देखने को मिला है. उन्होंने एक दिल छू लेने वाली वीडियो साझा की है, जिसमें वह अपनी छोटी बेटी को स्कूल से लेने पहुंचे हैं.

वीडियो की शुरुआत में अपने पिता को स्कूल के बाहर देख कर पूरी तरह हैरान रह जाती है. उसकी आंखों में खुशी दिखाई देता है. वह मासूमियत से अपने पिता से पूछती है, "मुझे लेने आप आ गए? मैंने तो यह सोचा भी नहीं था और मैंने तो आपको आने को कहा भी नहीं था." इस पर मनोज तिवारी एक बहुत ही सरल और मार्मिक जवाब देते हैं, "मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा था, इसलिए तुम्हें लेने चला आया."

एक्स पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा, 'दिन में थोड़ा समय निकालकर अपनी बिटिया को स्कूल से लेने चला गया. ये सुख भी अलग है. 5 साल की बेटी का रिएक्शन भी ऐसा #daughterfather.'

Advertisement

ये भी पढ़े : अभूतपूर्व... अब सीधे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ममता से जताई नाराजगी, कहा- मैं भी बंगाल की बेटी हूं

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Petrol-Diesel पर बड़ी खुशखबरी! | LPG Cylinder News | Trump | Modi