TMC के हारे नेताओं ने नहीं मानी ममता बनर्जी की अपील, मान लिया जनता का फैसला, नहीं लगाएंगे याचिका

Mamata Banerjee Petition: ममता बनर्जी ने TMC के हारे हुए प्रत्याशियों से चुनाव नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने की अपील की थी. लेकिन ममता की पार्टी के ज्यादातर नेताओं ने उनकी अपील का नजरअंदाज किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को कारारी हार का सामना करना पड़ा था. टीएमसी के 211 उम्मीदवारों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने इन सभी हारे उम्मीदवारों से चुनाव नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने की अपील की थी. खुद ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. जहां से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन ममता के ज्यादातर हारे हुए प्रत्याशियों ने उनकी अपील को नजर अंदाज किया और चुनाव नतीजों को याचिका के माध्यम से कोर्ट में चुनौती नहीं दी है.

TMC के 203 प्रत्याशियों ने नहीं लगाई याचिका 

ममता बनर्जी की अपील के बाद अब तक टीएमसी के केवल 8 हारे हुए उम्मीदवारों ने ही कोर्ट में याचिका दायर की है. लेकिन 203 उम्मीदवारों की तरफ याचिका नहीं लगाई गई है. पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की बार-बार कानूनी रास्ता अपनाने की अपील के बावजूद, उन्होंने असल में जनता के फैसले को स्वीकार कर लिया है. नाम न बताने की शर्त पर टीएमसी के एक सीनियर नेता ने बताया कि पार्टी के हारने वाले ज्यादातर उम्मीदवारों ने कोर्ट में चुनाव याचिका दायर न करने का फैसला किया, क्योंकि उनके पास चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को साबित करने के लिए काफी सबूत नहीं थे.

ये भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 20 प्रतिशत बढ़ा DA; कई बड़े फैसले

भवानीपुर के नतीजें को ममता बनर्जी ने दी चुनौती 

हालांकि ममता बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. यहां से खुद ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा था. टीएमसी प्रमुख यह सीट मौजूदा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से हार गई थीं, जो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक था. ममता बनर्जी खुद इसकी याचिका लगाने के लिए बतौर वकील हाईकोर्ट पहुंची थी. 

बीजेपी की तरफ से भी दायर हुई 6 याचिका 

खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों में से 202 सीटें जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है और राज्य में पहली बार सरकार बनाई है. इसके बाद भी उसकी पार्टी के हारे हुए 6 उम्मीदवारों ने अपने चुनाव नतीजों को चुनौती देते हुए कोलकाता हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं. जबकि टीएमसी की तरफ से 8 याचिकाएं दायर हैं. इस तरह से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर अब तक हाईकोर्ट में कुल 14 याचिकाएं दायर हो चुकी हैं. 

Advertisement

ये भी पढे़ंः बेरोजगारों को हर महीने 3000, एक लाख नौकरियां... बंगाल में BJP सरकार के पहले बजट की 7 बड़ी सौगातें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Badlapur BMW Crash इनसाइड स्टोरी!; बर्थडे पार्टी, 3 दोस्त, रफ्तार का नशा बना 2 दोस्तों का आखिरी सफर
Topics mentioned in this article
Mamata Banerjee
Mamata Banerjee Bhabanipur Seat
TMC Lost Election
Mamata Banerjee News
Mamata Banerjee News In Hindi