तरबूज से पूरे परिवार की मौत के मामले में बड़ा ट्विस्ट, एक गवाह को चुप कराने के लिए 4 लोगों को दिया जहर!

Mumbai Watermelon Death Case: मुंबई में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत के मामले में बड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सभी मृतकों के शरीर में जहर मिला है. जिसके बाद पुलिस की जांच एक नए एंगल से की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई के पायधूनी इलाके में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई थी.
मुंबई:

Mumbai Watermelon Death Case: मुंबई के पायधूनी इलाके में बिरयानी के बाद तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत के मामले में अब एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है. इसमें साजिश और हत्या की बू आने लगी है. फॉरेंसिक जांच की शुरुआती जानकारी में पाया गया कि मृतकों के शरीर के कुछ आंतरिक अंग, जैसे कि मस्तिष्क, हृदय और अंतड़ियां हरे पड़ गए थे. मतलब कि उनके शरीर पर जहर का असर था. मामले में अब जानकारी मिल रही है कि मृतक पिता एक मामले में अहम गवाह था.मुख्य मृतक अब्दुल्ला डोकाडिया, साल 2019 के एक धोखाधड़ी के मामले में बेहद महत्वपूर्ण गवाह थे.

क्या था 2019 का वह मामला?

2019 में डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था. जोगेश्वरी के एक बिल्डर के खिलाफ एक महिला ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने बिल्डर को बड़ी रकम दी थी. आरोप है कि बिल्डर ने वह पैसे लेने के लिए अब्दुल्ला डोकाडिया को भेजा था. बाद में जब बिल्डर ने पैसे वापस नहीं किए, तो मामला पुलिस तक पहुँचा. 

फॉरेंसिक जांच की शुरुआती जानकारी ने चौंकाया

इस कानूनी प्रक्रिया में अब्दुल्ला की गवाही उस बिल्डर के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत साबित होने वाली थी. ऐसे में उनकी मौत ने अब इस पूरे केस पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. उधर फॉरेंसिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जब शवों की प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच की गई, तो सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट के बारे में आई जानकारियों ने सबको चौंका दिया. 

अंगों का हरा पड़ना घातक जहरीले पदार्थ की ओर कर रहा इशारा

  • सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच की शुरुआती जानकारी में पाया गया कि मृतकों के शरीर के कुछ आंतरिक अंग, जैसे कि मस्तिष्क, हृदय और अंतड़ियां हरे पड़ गए थे.
  • डॉक्टरों का मानना है कि यह सामान्य 'फूड पॉइजनिंग' का मामला नहीं लगता. शरीर के अंगों का इस तरह हरा पड़ना किसी घातक और जहरीले तत्व के पूरे शरीर में फैलने का संकेत है.
  • सूत्रों के अनुसार, अब्दुल्ला के शरीर में 'मॉर्फिन' भी पाया गया है. मॉर्फिन एक बेहद शक्तिशाली पेनकिलर दवा है, जिसका उपयोग गंभीर दर्द में होता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा जानलेवा साबित हो सकती है.

शरीर में मॉर्फिन का मिलना साजिश की कर रहा इशारा

इन नए खुलासों के बाद अब पुलिस साज़िश के एंगल से भी जांच कर रही है. सामान्य फूड पॉइजनिंग के मामलों में अंग इस तरह प्रभावित नहीं होते. शरीर में मॉर्फिन की मौजूदगी और अंगों का हरा पड़ना किसी गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहा है.

Advertisement

हालांकि ये तमाम जानकारियां सूत्रों और प्रारंभिक जांच पर आधारित हैं. पुलिस अभी भी आधिकारिक मेडिकल और फाइनल फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह और समय का सटीक खुलासा हो पाएगा.

वैसे इन जानकारियों ने मुंबई के पायधूनी में हुई इन संदिग्ध मौतों ने अब एक गहरी साजिश की ओर इशारा किया है, जिससे यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर इस पूरे परिवार को किसने और क्यों खत्म किया?

Advertisement

यह भी पढ़ें - मुंबई में तरबूज खाने से हुई थी पूरे परिवार की मौत, जांच में मृतकों के शरीर में मिला जहर!

यह भी पढ़ें - मुंबई में तरबूज खाकर चार की मौत, डॉक्टर से जानिए डिनर, लंच के बाद क्यों नहीं खाना चाहिए

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | West Bengal Elections 2026: बैलेट बॉक्स पर ममता से भिड़े सुभेंदु! |Exit Poll Results