मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ बड़ा एक्‍शन, भारत-म्‍यांमार सीमा के पास से 10 गिरफ्तार

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि उग्रवादियों को मोरेह थाना क्षेत्र में सीमा स्तंभ 77 और 82 के बीच के इलाके से पकड़ा गया. बयान में कहा गया कि पांचों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जा रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सुरक्षाबलों ने भारत-म्यांमार सीमा के पास से 10 उग्रवादी गिरफ्तार किए हैं.
  • गिरफ्तार उग्रवादियों में 5 नाबालिग शामिल हैं, जिनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
  • मणिपुर में मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों बेघर हुए.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंफाल:

मणिपुर में उग्रवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है. मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमार सीमा के पास से प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएक (आरए) के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की ओर से मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है. साथ ही पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि गिरफ्तार उग्रवादियों में पांच नाबालिग भी शामिल हैं. 

पुलिस ने अपने बयान में बताया कि इन्हें मोरेह थाना क्षेत्र में सीमा स्तंभ 77 और 82 के बीच के इलाके से पकड़ा गया. बयान में कहा गया कि पांचों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत उचित कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: मणिपुर: अवैध पोंजी स्कीम और अलगाववादी गतिविधियों पर ED का एक्शन, सलाइ ग्रुप की 50.80 करोड़ की संपत्ति अटैच

मणिपुर में तलाशी अभियान चला रहे हैं सुरक्षा बल 

दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से ही सुरक्षाबल मणिपुर में तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं. अब तक कई उग्रवादियों को पकड़ा गया है. 

Advertisement

बता दें कि मणिपुर में मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी. इस जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. साथ ही दोनों समुदायों के बीच में अविश्‍वास चरम पर पहुंच गया. इस हिंसा को रोकने के लिए सरकार को काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मणिपुर की लड़की से मारपीट मामले में 4 नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, 3 छोड़ चुके पढ़ाई

Advertisement

उखरुल जिले में गोलीबारी में एक महिला को गोली लगी

हालांकि मणिपुर में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उखरुल जिले में सोमवार को संदिग्ध बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई. अधिकारियों के अनुसार, तंगखुल नगा बहुल जिले के कुकी बस्ती मोंगकोट चेपु गांव में हुई गोलीबारी में महिला के पैर में चोट आई. उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को इलाज के लिए कांगपोकपी जिला ले जाया गया. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. 

उखरुल स्थित कुकी सीएसओ वर्किंग कमेटी नामक सामुदायिक समूह ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब एक बजे हुई, जब महिलाओं समेत ग्रामीण मुख्य बस्ती से कुछ सौ मीटर दूर खेतों में नियमित कृषि कार्य कर रहे थे. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के बीच एटम बम का 'मसाला'...पुतिन को देंगे मुज्तबा? | Donald Trump | Kachehri
Topics mentioned in this article