मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में सुरक्षाबलों ने भारत-म्यांमार सीमा के पास से 10 उग्रवादी गिरफ्तार किए हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों में 5 नाबालिग शामिल हैं, जिनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. मणिपुर में मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए और हजारों बेघर हुए.