मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर बड़ा हादसा, 10 से अधिक लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

Mirzapur Accident : बोलेरो वाहन के पीछे चल रहे ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे ट्रक ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा भिड़ी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AI की तस्वीर
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर–रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरो वाहन और दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हुई थी.
  • टक्कर के बाद बोलेरो वाहन में आग लग गई, जिसमें सवार छह से अधिक लोग जलकर मौत के घाट उतर गए.
  • ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर उसने बोलेरो को पीछे से टक्कर मारी थी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक करीब 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे हादसे की भयावहता और बढ़ गई है. यह हादसा नेशनल हाईवे‑135 पर ड्रमंडगंज के बड़का घुमान क्षेत्र में हुआ, जहां इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. (मिर्जापुर से ब्रिजेंद्र दुबे की रिपोर्ट)

बोलेरो वाहन ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान से नीचे उतर रहा था, तभी उसके पीछे चल रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा टकराई. टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार सभी यात्री जिंदा जल गए. इस भीषण हादसे की चपेट में 2 वाहन आए हैं. हादसे में एक स्विफ्ट कार और एक बोलेरो को नुकसान पहुंचा है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. 

ओवरटेक करने की कोशिश और ब्रेक फेल होने के कराण ये दौरान यह हादसा हुआ. 2 कार में आग लग गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा‑तफरी मच गई. बोलेरो में सवार लोग इस भीषण हादसे में जिंदा जल गए. घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कारों में सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका. हादसा इतना भयावह था कि लोग कार के अंदर ही आग की लपटों में घिरे रहे और बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला.

नेशनल हाईवे के निर्माण के बाद से सड़क की खराब संरचना को लेकर कई बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी से शिकायत की जा चुकी है. ड्रमंडगंज घाटी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, जहां अक्सर ट्रकों और कारों के ब्रेक फेल होने की घटनाएं होती रहती हैं और लगभग रोज ही इस पूरे इलाके में सड़क हादसे हो रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें :  गुजरात के वलसाड में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Featured Video Of The Day
US-Iran War Update: क्यों अधर में लटकी है अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता?