महाराष्ट्र : खत्म नहीं हो रही अन्नदाताओं की मुश्किलें, विदर्भ में 72 घंटे में 9 किसानों ने किया सुसाइड

विदर्भ के अकोला, अमरावती, यवतमाल, बुलढाणा, वाशिम और वर्धा जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान हैं.
नागपुर:

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में किसानों के आत्महत्या करने का मामला खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां तीन दिन के भीतर नौ किसानों ने कथित रूप से अपनी जान दी है. वित्तीय परेशानी के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों की विधवाओं के काम करने वाले एक गैर सरकारी संगठन ‘विदर्भ जन आंदोलन समिति' (वीजेएस) ने गुरुवार को बताया कि पिछले तीन दिनों में नौ किसानों ने कथित तौर पर आत्महत्या की है.

वीजेएस ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बारिश और उसके बाद आई बाढ़ से फसल को भारी नुकसान हुआ है. अब किसानों के पास अगली फसल की बुवाई के लिए भी पैसे नहीं हैं. स्थिति यह है कि किसान परिवारों के लिए रोजी-रोटी का इंतजाम भी मुश्किल हो गया है. नतीजतन, किसान अतिवादी कदम उठा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इन किसानों में पांच यवतमाल जिले से है विदर्भ का यह जिला बारिश से सबसे अधिक प्रभावित है.

कर्ज में डूबा घनश्‍याम नहीं कर सका फसल की बर्बादी का सदमा बर्दाश्‍त, पत्नी की साड़ी से लगा ली फांसी

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि चार किसानों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर, जबकि शेष पांच ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या की है. उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर किसान छोटी जमीन के मालिक थे.

विदर्भ के अकोला, अमरावती, यवतमाल, बुलढाणा, वाशिम और वर्धा जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं. लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान हैं. उन्हें बैंकों और अन्य कर्जदाताओं से भी कोई राहत नहीं मिल रही है.

Advertisement

संगठन ने कहा कि रबी की फसल बुवाई के लिए सरकार को तुरंत किसानों को ऋण मुहैया करना चाहिए. इसके अलावा, किसानों के लिए वित्तीय सहायता और ऋण माफी की घोषणा की जानी चाहिए.

यूपी के बाराबंकी में फसल की बर्बादी देख किसान ने की आत्महत्या

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

Featured Video Of The Day
Drone हमले के बाद Dubai Airport पर लगी भीषण आग, उड़ाने अस्थायी रूप से स्थागित | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article