महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में गैस किल्लत के खिलाफ 'चक्का जाम', सड़कों पर थमी ऑटो रिक्शा की रफ्तार

ऑटो रिक्शा चालक गैस पंपों को 24 घंटे खुला रखने, एलपीजी गैस की नियमित उपलब्धता और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं. यूनियनों का कहना है कि शहर में कई गैस पंप बंद पड़े हैं, जिससे ऑटो चालकों को गैस भरवाने में काफी दिक्कत हो रही है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • छत्रपति संभाजीनगर में LPG गैस की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों ने चक्का जाम किया है.
  • ऑटो रिक्शा यूनियनों ने गैस पंप 24 घंटे खुला रखने और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा की मांग की है.
  • हड़ताल के कारण कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

महाराष्‍ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एलपीजी गैस की किल्‍लत के खिलाफ और लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में ऑटो रिक्‍शा चालक सड़कों पर हैं. ऑटो रिक्‍शा चालकों ने चक्‍काजाम आंदोलन शुरू कर दिया है. ऑटो रिक्शा यूनियनों ने रविवार आधी रात से ही हड़ताल की शुरुआत कर दी, जिसके कारण आज सुबह से ही आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ऑटो रिक्शा चालक गैस पंपों को 24 घंटे खुला रखने, एलपीजी गैस की नियमित उपलब्धता और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं. यूनियनों का कहना है कि शहर में कई गैस पंप बंद पड़े हैं, जिससे ऑटो चालकों को गैस भरवाने में काफी दिक्कत हो रही है. 

ये भी पढ़ें: यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़

रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा: ऑटो चालक

आंदोलन कर रहे चालकों की मांग है कि गैस पंपों पर स्टॉक की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए, गैस भरने के बाद आधिकारिक रसीद अनिवार्य रूप से दी जाए और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सुनिश्चित की जाए. उनका आरोप है कि गैस की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी से उनकी रोजी‑रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र: माढा पेट्रोल पंप पर लंबी कतार तो छत्रपति संभाजीनगर में फैक्ट्रियों पर संकट, केंद्र उठा रहा ये कदम

Advertisement

हड़ताल के कारण आम लोगों को हो रही है परेशानी

कार्य दिवस होने के कारण आज इस हड़ताल का काफी असर देखने को मिल रहा है. दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल‑कॉलेज के छात्रों और रोजमर्रा के यात्रियों को हड़ताल के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में लोगों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है. 

होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल, FIR दर्ज

उधर, मुंबई के साउथ इलाके में एक होटल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के गैरकानूनी इस्तेमाल के मामले में एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. राशनिंग विभाग की अधिकारी कृतिका मधुसूदन देसाई फिलहाल सीपी टैंक स्थित राशनिंग ऑफिस नंबर 6-A में तैनात हैं, उन्हें इस गड़बड़ी की शिकायत मिली थी. यह शिकायत एक 78 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक अशोक रामचंद्र अग्रवाल ने की थी, जिसमें होटल में घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल की आशंका जताई थी. 28 मार्च को विभाग की टीम ने कार्रवाई की. कृतिका देसाई के साथ असिस्टेंट राशनिंग ऑफिसर समिश्रा पावसकर और राशनिंग इंस्पेक्टर योगेश पवार ने कालबादेवी स्थित भारत चैंबर बिल्डिंग में चल रहे लक्ष्मी विलास हिंदू होटल पर छापा मारा. 

Advertisement

जांच में पता चला कि होटल में घरेलू LPG सिलेंडर को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए रखा और उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है. मौके से एक खाली सिलेंडर बरामद किया गया, जबकि एक भरा हुआ सिलेंडर पहले ही जब्त कर पुलिस स्टेशन में जमा कराया जा चुका था. होटल मैनेजर प्रकाश हंसराम पुरोहित किसी भी तरह का वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाए. इस मामले में होटल के मालिक हरीश मेहता का नाम भी सामने आया है. 

Featured Video Of The Day
US Iran War: Oman Sea में US Navy Operation, Helicopter से उतरे Marines, Iranian Ship पर किया कब्जा