छत्रपति संभाजीनगर में LPG गैस की कमी और बढ़ती कीमतों के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों ने चक्का जाम किया है. ऑटो रिक्शा यूनियनों ने गैस पंप 24 घंटे खुला रखने और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा की मांग की है. हड़ताल के कारण कर्मचारियों, छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.