बैंक के बाहर खींचा और मार दी गोली... लखनऊ में दिनदहाड़े हुए मर्डर का CCTV आया सामने

लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार को डबल मर्डर और सुसाइड केस ने दहला दिया है. अब इस घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
आरोपी मानस ने पत्नी दिव्या की हत्या के बाद बहन की भी हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली.
PTI/NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लखनऊ के गोमतीनगर में मानस वाजपेई ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की और आत्महत्या कर ली
  • दिव्या ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं और उनकी हत्या बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुई थी
  • मानस ने अपनी बहन तूलिका को भी गोली मार दी, जो मानसिक रूप से कमजोर और डिप्रेशन से पीड़ित थी
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में एक शख्स ने गुरुवार को पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली. पत्नी की हत्या के बाद शख्स ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लिखकर दावा किया कि उसने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला, क्योंकि उसने उसे 'चीट' किया था. 

आरोपी का नाम मानस वाजपेई था, जिसने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा (37) की गोली मारकर हत्या की. फिर घर जाकर तूलिका उर्फ शीवा वाजपेई को मार दिया. आखिर में मानस ने खुद को भी गोली मार ली.

आरोपी मानस पहले से ही घात लगाकर बैठा था और जैसे ही उसे मौका मिला उसने पत्नी दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी. दिव्या ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थी और बैंक के बाहर ही मानस ने उसको गोली मार दी.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

NDTV को बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुए इस मर्डर का एक CCTV फुटेज हाथ लगा है. CCTV में दिख रहा है कि मानस अपनी पत्नी दिव्या को बैंक के अंदर जाने से रोकता है. उसके बाद उसको खींच कर ले जाता है. 

Advertisement

इतने में बैंक के अंदर काम कर रहे स्टाफ बाहर आते हैं और मानस को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन इतने में ही मानस गोली चला देता है और सारे कर्मचारी पीछे की तरफ तेजी से वापस आ जाते हैं.

बैंक में लगे CCTV कैमरा का एंगल अंदर की तरफ है, इसलिए बाहर हुई हत्या का फुटेज इसमें नहीं है. हत्या से पहले हाथापाई के कुछ विजुअल्स सामने आए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पति, पत्नी और सिस्टर...लखनऊ गोली कांड में एक के बाद एक तीन मौतों वाला हॉरर

बैंक के बाहर क्या कुछ हुआ था?

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे गोमती नगर स्थित ICICI बैंक की एक ब्रांच के बाहर हुई. 

आरोपी मानस वाजपेयी (40) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में फील्ड ऑफिसर के पद पर था. वहीं, दिव्या ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर थीं. दिव्या मिश्रा यूट्यूबर और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं.

पुलिस ने बताया कि दिव्या अपनी कार में थीं, तभी उनके पति मानस ने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मार दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. एक चश्मदीद ने बताया कि मानस एक ऑटो में आया था. वारदात के बाद वह व्यक्ति ऑटो से ही वहां से भागा. उसने बताया कि ऑटो के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः लखनऊ ट्रिपल मर्डर: पहले से कोर्ट में चल रहा था केस! अब मृतका दिव्या मिश्रा के परिजनों ने खोल दिया यह बड़ा राज

Advertisement

अब तक क्या-क्या सामने आया?

  • रिश्तों में था तनाव: मानस और दिव्या की शादी 12 साल पहले हुई थी. दोनों के बीच कथित तौर पर तनाव चल रहा था. मानस ने वॉट्सऐप स्टेटस में दावा किया है कि दिव्या ने उसे धोखा दिया, इसलिए उसने उसे मार डाला.
  • अलग रह रहे थे दोनों: यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने X पर एक पोस्ट में कहा कि दिव्या अपने पति के मानसिक व्यवहार के कारण उससे अलग रह रही थी. प्रज्ञा ने कहा कि मानस के पास दो हथियार थे. 
  • घात लगाकर बैठा था: पुलिस ने बताया कि दिव्या अपनी कार में थीं, तभी उनके पति मानस ने उन्हें बाहर बुलाया और गोली मार दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. मानस कथित रूप से एक ऑटो रिक्शा में बैठकर दिव्या का इंतजार कर रहा था.
  • बहन की हत्या और आत्महत्या: पुलिस के अनुसार, मानस अपनी पत्नी को गोली मारने के कुछ ही मिनटों के भीतर घर लौट आया और बाद में अपनी बहन और खुद को गोली मारने से पहले एक वॉट्सऐप स्टेटस पोस्ट किया.
  • बहन को क्यों मारा: मानस ने अपनी 28 साल की बहन तूलिका की भी गोली मारकर हत्या कर दी. उसने तूलिका को इसलिए मारा क्योंकि उसके बाद उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं था. तूलिका मानसिक रूप से कमजोर थी.

Photo Credit: PTI

गंभीर लेकिन मददगार था मानस

इस घटना के बाद मानस का पूरा परिवार खत्म हो गया. पड़ोसियों ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि मानस के पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां का लगभग छह साल पहले निधन हो गया था.

पड़ोसियों का कहना है मानस गंभीर व्यक्ति था लेकिन हमेशा सबकी मदद करता था. वह अपनी बहन से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था.

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि मानस की बहन करीब तीन साल से डिप्रेशन से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था.

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने बताया कि तीन तमंचे, तीन खोखे और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि पारिवारिक विवाद के कारण वारदात हुई और जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः घात लगाकर बैठा था पत‍ि... कार से उतरते ही मार दी गोली, लखनऊ में द‍िव्‍या म‍िश्रा हत्‍याकांड में क्‍या-क्‍या हुआ?

Featured Video Of The Day
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev : ‘Gutter’ से ‘बेडरूम’ तक...रामदेव-कंगना आपस में क्यों भिड़े?

Topics mentioned in this article
Lucknow
Lucknow Murder
Manas Bajpai And Divya Mishra
Manas Vajpayee
Divya Mishra Murder