LPG Price Hike: रसोई गैस फिर महंगी, ₹29 बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम, दिल्ली में अब ₹942 की कीमत

LPG Price Hike News : 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है.
  • नई कीमतें सात जून से लागू हो गई हैं, दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 942 रुपये हो गई है.
  • यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार कीमतों में वृद्धि है, पहली बार सात मार्च को 60 रुपये बढ़ी थी.

LPG Price Hike News : देश में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है. सरकारी ईंधन कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है. नई दरें सात जून से लागू हो गई हैं, जिसके बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है.

यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार कीमतों में वृद्धि है. इससे पहले सात मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दामों में 60 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ती कीमतों के पीछे वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता को प्रमुख कारण माना जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वहां से ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी देखी गई है. इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है. सरकारी तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय कीमतों और घरेलू बिक्री दरों के बीच संतुलन बनाने में कठिनाई हो रही है.

सूत्रों का यह भी कहना है कि कंपनियों को हर एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था. ऐसे में लागत और नुकसान को कम करने के लिए कीमतों में वृद्धि करना आवश्यक हो गया. हालांकि, इस फैसले से आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi -NCR में कब होगी Monsoon की एंट्री? IMD ने जारी की पक्की तारीख, Heat Wave से मिलेगी बड़ी राहत
Topics mentioned in this article