लोकसभा में आज भी हंगामा, स्पीकर बिरला ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- 19 घंटे 13 मिनट बर्बाद हो चुके

लोकसभा में आज भी हंगामा जारी रहा. प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सांसद तख्तियां लेकर वेल में पहुंच गए, जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताई. हंगामा न रुकने पर कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लोकसभा में आज भी हंगामा देखने को मिला.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लोकसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही तख्तियां लहराते हुए हंगामा किया.
  • स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को सदन में गतिरोध पैदा करने और मर्यादा तोड़ने पर कड़ी फटकार लगाई.
  • स्पीकर ने कहा कि अब तक सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय हंगामे में व्यर्थ बर्बाद हो चुका है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

लोकसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को भी हंगामा थमने का नाम नहीं लिया. जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, विपक्षी सांसद तख्तियां लहराते हुए वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर बाधित हो गई.

स्पीकर ओम बिरला की सख्त टिप्पणी

विपक्ष के हंगामे से नाराज स्पीकर ओम बिरला ने कहा आप सदन में गतिरोध पैदा कर रहे हैं. 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, लेकिन मर्यादा तोड़ी जा रही है.

यह भी पढ़ें- 'ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता...', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे से नाराज स्पीकर बिरला

'मैं ऐसा सदन नहीं चला सकता'

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि अब तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है. पोस्टर दिखाने और नारेबाजी के लिए आपको नहीं भेजा गया है, आपको सदन चलाने के लिए भेजा गया है. स्पीकर के बार-बार बोलने पर भी विपक्षी सांसद रुके नहीं तो ओम बिरला ने कहा, 'मैं ऐसा सदन नहीं चला सकता.'

स्पीकर ने स्पष्ट किया कि बार-बार के हंगामे से संसद की गरिमा और जनता के भरोसे को ठेस पहुंचती है. फिर लगातार शोर-शराबा और हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के हमले से गुस्से में Middle East के 12 मुस्लिम देश! | Iran War News | Trump