'सीईओ मुख्यमंत्री' वापस आ गए हैं: चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने चंद्रबाबू नायडू

आंध्र प्रदेश में एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में कई मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ग्रहण की. साउथ फिल्म स्टार पवन कल्याण ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

Advertisement
Read Time: 4 mins

चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली हैं. उनके शपथ समारोह में पीएम मोदी मौजूद हैं. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनका चौथा कार्यकाल होगा. नायडू को सीईओ चीफ मिनिस्टर भी कहा जाता है. ये शपथ समारोह विजयावाड़ा में हुआ. वहीं तेलगु फिल्म स्टार पवन कल्याण ने भी मंत्री पद की शपथ ली. मंगलवार को तेलुगु देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना था. नायडू ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पवन कल्याण ने ली मंत्री पद की शपथ, नायडू के बेटे भी बने मंत्री

जनसेना प्रमुख एवं अभिनेता पवन कल्याण ने नायडू मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने भी मंत्री पद की शपथ ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी अमित शाह, नितिन गडकरी, जे पी नड्डा और कई अन्य नेता एवं प्रमुख हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थीं. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और अभिनेता रजनीकांत तथा चिरंजीवी भी इस मौके पर मौजूद थे.

Advertisement

आंध्र कैबिनट के इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

  1. पवन कल्याण- जनसेना पार्टी
  2. लोकेश नायडू- टीडीपी
  3. किंजरपु अत्चेन्नायुडू - बीजेपी
  4. कोल्लु रवींद्रन - तेलुगु देशम पार्टी 
  5. नदेंडला मनोहर - जनसेना पार्टी
  6. पोन्गुरु नारायण - तेलुगु देशम पार्टी 
  7. अनिता वंगलापुड़ी - तेलुगु देशम पार्टी
  8. सत्य कुमार यादव - भारतीय जनता पार्टी 
  9. डॉ. निम्मला रमानायडू - तेलुगु देशम पार्टी
  10. एन मोहम्मद फ़ारूक़ - तेलुगु देशम पार्टी
  11. आनंद रमानारायण रेड्डी - तेलुगु देशम पार्टी
  12. पय्यवुला केशव - तेलुगु देशम पार्टी 
  13. अनगनि सत्य प्रसाद - तेलुगु देशम पार्टी
  14. कोलुसु पार्थसारधि - तेलुगु देशम पार्टी
  15. डॉ. डी बाला वीरांजनेय स्वामी - तेलुगु देशम पार्टी
  16. गोट्टिपट्टी रवि कुमार - तेलुगु देशम पार्टी
  17. कांडुला दुर्गेश - जनसेना पार्टी
  18. गुम्माड़ि संध्या रानी - तेलुगु देशम पार्टी 
  19. बी सी जनारधन रेड्डी - तेलुगु देशम पार्टी
  20. टी जी भरत - तेलुगु देशम पार्टी 
  21. एस साविता - तेलुगु देशम पार्टी 
  22. वसम्सेट्टी सुभाष - तेलुगु देशम पार्टी
  23. कोंडापल्लि श्रीनिवास - तेलुगु देशम पार्टी 
  24. मंडपल्लि राम प्रसाद रेड्डी - तेलुगु देशम पार्टी

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ दिलाई. विजवाड़ा में हो रहे शपथ समारोह से पहले चंद्रबाबू नायडू ने कहा था, ''आप सभी के सहयोग से मैं (मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ ग्रहण कर रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं.'' आंध्र प्रदेश में राजग में तेदेपा, भाजपा और जनसेना शामिल हैं. राजग ने 164 सीट के साथ विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है.

Advertisement

नई कैबिनेट में कौन सी पार्टी के कितने विधायक

शपथ समारोह में टीडीपी के 21 विधायकों ने शपथ ग्रहण की. वहीं जेएसपी के 3 विधायक मंत्री बने, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 1 विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली.

Advertisement

विधानसभा चुनाव में टीडीपी को स्पष्ट बहुमत

4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ राज्य के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आए थे. विधानसभा में नायडू की TDP को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और भाजपा को 8 सीटें मिली. वहीं जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को केवल 11 सीट मिलीं.  राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से NDA ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की. इनमें TDP ने 16, भाजपा ने 3 और जनसेना पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं, जबकि YSRCP को 4 सीटें मिली हैं.

Advertisement

12:09 PM : के अत्चन्नायडू, नादेंदला मनोहर, पी नारायण और कोल्लू रवींद्र ने चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली.

12:05 PM: TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर चौथा कार्यकाल होगा.

11: 55 AM : अभिनेता चिरंजीवी और रजनीकांत भी टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद

11:52 AM : केए नायडू ने भी ली मंत्री पद की शपथ

11:32 AM: किंजेरापु अटचेन नायडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जो कि टेक्काली सीट से तीसरी बार विधायक बने.

11:27 AM: चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी के महासचिव नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ली.

 11:25 AM: साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी ली मंत्री पद की शपथ

11:20 AM: आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे. उनके अलावा जेपी नड्डा, अमित शाह, चिराग पासवान और नितिन गडकरी भी समारोह स्थल पर मौजूद हैं.

Featured Video Of The Day
Haryana Elections: Kaithal के मानस गांव में NDTV ने एक जगह बैठे कुछ लोगों से चुनाव पर चटपटी चर्चा की
Topics mentioned in this article