21 days ago
नई दिल्ली:

इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 जारी है.  20 फरवरी तक चलने वाली इस समिट के साथ ही भव्य AI एक्सपो भी आयोजित हो रहा है. दुनिया भर से 65 देशों की भागीदारी और 600+ स्टार्टअप्स की मौजूदगी ने इस इवेंट को टेक सेक्टर का बड़ा ग्लोबल प्लेटफॉर्म बना दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सपो का औपचारिक उद्घाटन किया. उनके संबोधन के बाद आज समिट के दूसरे दिन कई अहम घोषणाओं और नई AI इनिशिएटिव्स की उम्मीद है. टेक इंडस्ट्री की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार AI पॉलिसी, डेटा गवर्नेंस और स्टार्टअप सपोर्ट को लेकर क्या नए कदम पेश करती है.

Live Updates: 

Feb 18, 2026 20:25 (IST)

मोदी ने स्पेन, फिनलैंड के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की; भारत-ईयू समझौते को स्वर्णिम युग की शुरूआत कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज और फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ अलग-अलग बैठकें कीं तथा कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते ने भारत-यूरोप संबंधों में एक ‘‘स्वर्णिम युग की शुरुआत’’ की है. मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति सांचेज के साथ उनकी एक सार्थक बैठक हुई और खासकर रक्षा, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत-स्पेन मित्रता को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई.

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दोनों देश (भारत और स्पेन) 2026 को भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) वर्ष के रूप में मना रहे हैं. इससे दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध और मजबूत होंगे. विश्वविद्यालयों के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल को भारत आते देखकर खुशी हुई. इससे भी दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क स्थापित करने में काफी मदद मिलेगी.’’

Feb 18, 2026 17:06 (IST)

मोदी ने स्पेन के राष्ट्रपति और फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठकें कीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज और फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ अलग-अलग बैठकें कीं तथा कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते ने भारत-यूरोप संबंधों में एक ‘‘स्वर्णिम युग की शुरुआत’’ की है. मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति सांचेज के साथ उनकी एक सार्थक बैठक हुई और खासकर रक्षा, सुरक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत-स्पेन मित्रता को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई.

Feb 18, 2026 16:57 (IST)

मोदी और सर्बिया के राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से मुलाकात की और रक्षा, विनिर्माण, उर्वरक एवं बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग को प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की. यह मुलाकात 16 से 20 फरवरी तक यहां आयोजित एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के दौरान हुई. PM मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से मुलाकात की. हमने रक्षा, विनिर्माण, उर्वरक और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की. भारत और सर्बिया कई वर्षों से मिलकर काम कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे संबंधों को और मजबूती मिलेगी.’’

Feb 18, 2026 16:49 (IST)

प्रधानमंत्री मोदी से मिले सुंदर पिचाई, एआई सहयोग पर हुई चर्चा

गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट इंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस दिशा में भारतीय विद्यार्थियों व पेशेवरों के साथ इस दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी के संभावित सहयोग पर चर्चा की. पिचाई यहां भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' और प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आए हुए हैं. PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ‘‘दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के इतर सुंदर पिचाई से मिलकर खुशी हुई. भारत द्वारा एआई के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार काम कर सकती है, इस पर चर्चा हुई.’’

Feb 18, 2026 14:40 (IST)

असम दौरे पर जाएंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, चुनावों से पहले कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगी अहम बैठक

कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर पहुंचेंगी और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी.  कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. कांग्रेस नेता के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचने के तुरंत बाद नीलाचल पहाड़ी पर बने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करके अपना दौरा शुरू करेंगी. मंदिर जाने के बाद वह असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के हेडक्वार्टर राजीव भवन जाएंगी. 

Feb 18, 2026 12:58 (IST)

AI नौकरियां खत्म नहीं कर रहा: Chris Lehane

Advertisement
Feb 18, 2026 12:18 (IST)

यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, गठबंधन से होता है नुकसान... मायावती ने किया साफ

यूपी में होने वाले आगामी चुनावों से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार किसी भी गठबंधन में नहीं जाएगी और प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी. लखनऊ से जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि गठबंधन बसपा को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान पहुंचाते हैं. इसलिए पार्टी पूर्ण बहुमत के लक्ष्य के साथ अकेले मैदान में उतरेगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

Feb 18, 2026 11:29 (IST)

सिद्धू मूसेवाला के घर रेकी का आरोपी बॉबी कबूतर गिरफ्तार

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने हाशिम बाबा और लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के एक मोस्‍ट वांटेड क्रिमिनल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. स्‍पेशल सेल ने कुख्‍यात बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बॉबी कबूतर सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी में भी शामिल था. साथ ही उसके खिलाफ मर्डर के कई मामले दर्ज हैं. 

Advertisement
Feb 18, 2026 10:00 (IST)

प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को इंडिया एआई समिट में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे. वे नेताओं के पूर्ण सत्र में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठकें भी होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी को सीईओ से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 19 फरवरी की शाम तक यहीं रहेंगे. 

Feb 18, 2026 08:42 (IST)

रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने संत और आध्यात्मिक गुरु रामकृष्ण परमहंस की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया है. अमित शाह ने कहा कि परमहंस के उच्च आदर्श और दूरदर्शी विचार हर आयु-वर्ग के लोगों के लिए सदैव प्रेरणीय रहेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए लिखा, "अध्यात्म और सत्यनिष्ठ जीवन के माध्यम से विश्वबंधुत्व का संदेश देने वाले रामकृष्ण परमहंस जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को एक नई दिशा दी. उनके उच्च आदर्श और दूरदर्शी विचार हर आयु-वर्ग के लोगों के लिए सदैव प्रेरणीय रहेंगे."

Advertisement
Feb 18, 2026 08:05 (IST)

दुनिया के कई हिस्सों में अचानक बंद हो गया YouTube, सोशल मीडिया पर शिकायतों की आयी बाढ़

दुनिया के कई हिस्सों में बुधवार को  YouTube अचानक डाउन हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूज़र्स ने शिकायतों की बाढ़ ला दी. #YouTubeDown ट्रेंड करने लगा और लोग तरह-तरह के अनुभव साझा करने लगे. कई देशों में यूज़र्स ने बताया कि वीडियो चल नहीं रहे, होमपेज लोड नहीं हो रहा और ऐप खुद‑ब‑खुद बंद हो जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Feb 18, 2026 07:30 (IST)

सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट

 सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. सोने-चांदी में निवेश करनेवालों के लिए फिलहाल अच्‍छा मौका है. गोल्‍ड और सिल्‍वर दोनों के भाव गिरे हैं. MCX की बात करें तो अप्रैल डिलीवरी वाला सोना करीब 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,800 रुपये के भाव पर आ गया है, जबकि मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.30 लाख रुपये/किलो के भाव के आसपास बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Feb 18, 2026 07:25 (IST)

Rain Alert: बादल छाए, बारिश आएगी और ओले भी पड़ेंगे

Weather News: दिल्ली एनसीआर में आज बारिश के आसार हैं.फरवरी में ही तेज गर्मी झेल रहे पूरे इलाके को हल्की बरसात से राहत मिल सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर पश्चिम भारत में बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मध्य प्रदेश तक रेन अलर्ट है. राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में ओले भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मैदानी इलाकों में दिन भर रिमझिम बारिश होने के संकेत हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

Feb 18, 2026 07:24 (IST)

स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में निवेश कर रही है सरकार : अधिकारी

सरकार ने एआई प्रणालियों को भारतीय डेटा पर आधारित बनाने और पूर्वाग्रह से संबंधित चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने में निवेश किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि स्वायत्तता बहुत महत्वपूर्ण है. भारत को ऐसे एआई मॉडल की जरूरत है, जिनका नियंत्रण पूरी तरह भारत के पास हो और किसी अन्य देश के पास इसे रोकने या बदलने का अधिकार न हो.

Feb 18, 2026 07:23 (IST)

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने एआई क्षेत्र में भारत की ताकत पर जताया गर्व

 नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो 2026 में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने एआई क्षेत्र में भारत की ताकत पर गर्व जताया.  अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के आयोजन पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मैं जल्द ही एक सेशन में जाऊंगी और आप सभी के साथ वापस आऊंगी. मैं एआई समिट के लिए एक भारतीय होने के नाते बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं."

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-अमेरिका के बीच महायुद्ध अब 10 साल तक चलेगा? | Iran War News | Kachehri
Topics mentioned in this article