महाराष्ट्र 29 महानगर पालिकाओं का RESULT: BJP की लहर में कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी कहां आगे, जानें

महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए वोटों की गिनती जारी है. महाराष्ट्र में किस शहर की सत्ता किसे मिल रही है, जानिए रिजल्ट...

विज्ञापन
Read Time: 8 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के शुरुआती रुझानों में BJP का बंपर प्रदर्शन
  • बीएमसी में बीजेपी और शिंदे शिवसेना की जोड़ी बहुमत के आकंड़े की ओर बढ़ रही है
  • बीजेपी गठबंधन का पुणे और ठाणे की महानगर पालिकाओं में भी जोरदार प्रदर्शन
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं में मुंबई से लेकर नागपुर तक नतीजों में बीजेपी की जीत की लहर चल रही है. नतीजों और रुझानों में 29 में से 22 नगर निगमों में टीम बीजेपी का भगवा लहराता दिख रहा है. मुंबई में बीजेपी-शिंदे शिवसेना की अगुआई वाली महायुति 114 के बहुमत के आकंड़े के पार जा चुकी है. (कहां कौन जीत रहा, जानिए पल पल का  LIVE अपडेट)

बिग पिक्चर क्या है?

महाराष्ट्र के सभी 29 महानगर पालिकाओं में कुल 2869 प्रभाग यानी वॉर्ड हैं.अभी तक रुझानों की बात करें तो बीजेपी 1200 पार जा चुकी है. इस तरह वह नंबर वन पार्टी बनी हुई है. शिंदे शिवसेना 318 सीटों और कांग्रेस 251 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. उद्धव शिवसेना 143 पर आगे है. वहीं अजित पवार वाली एनसीपी 122 और उनके चाचा शरद पवार की एनसीपी 25 सीटों पर आगे चल रही है. मुंबई में उद्धव के साथ आए राज ठाकरे की मनसे कुछ खास करती नहीं दिख रही है. वह महज 14 सीटों पर आगे चल रही है. ओवैसी की पार्टी AIMIM 74 सीटों पर आगे है. 

29 शहरों में BJP कहां-कहां आगे है

BJP कहां आगे है

मुंबईः  बीएमसी में बीजेपी को अच्छी बढ़त (पूरा अपडेट जानें)
नवी मुंबईः बीजेपी और शिंदे शिवसेना की लहर
ठाणेः शिवसेना और बीजेपी की लहर
नाशिकः बीजेपी और शिंदे शिवसेना की जोड़ी आगे
पुणेः बीजेपी की बंपर लहर
पिंपरी चिंचवडः  बीजेपी को बड़ी बढ़त
पनवेलः बीजेपी को बड़ी बढ़त
कल्याण डोंबिवलीः बीजेपी सबसे आगे
नागपुरः बीजेपी को बंपर बढ़त, नंबर 2 पर कांग्रेस 
अमरावतीः बीजेपी नंबर वन पार्टी
अकोलाः बीजेपी को बड़ी बढ़त
नांदेड वाघालाः बीजेपी आगे, ओवैसी की पार्टी नंबर 2 
जालनाः बीजेपी आगे

कहां कांग्रेस आगे और BJP पीछे 
वसई विरार: वंचित विकास अघाड़ी की लहर
कोल्हापुरः कांग्रेस को बढ़त, बीजेपी नंबर 2 पर 
लातूरः कांग्रेस ने सबको पीछे छोड़ा 

Advertisement

अमरावतीः कांग्रेस आगे चल रही है

ओवैसी की पार्टी कहां आगे

मालेगांवः ओवैसी की पार्टी 20 सीटों के साथ नंबर 1. शिवसेना 18, समाजवादी पार्टी 6 सीटों पर आगे.

उद्धव ने मुंबई में भारी भूल कर दी?

क्या बीएमसी चुनाव में उद्धव ठाकरे ने राज को साथ लेकर गलती कर दी?

क्या बीएमसी चुनाव में उद्धव ठाकरे ने राज को साथ लेकर गलती कर दी?
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकों के चुनाव रुझानों और नतीजों में मुंबई की बात करें तो दोपहर तक बीजेपी 86 और उसकी पार्टनर शिंदे शिवसेना 30 सीटों पर आगे है. 227 वॉर्ड वाले बीएमसी में इस तरह महायुति बहुमत के आकंड़े के पार है. मुंबई में उद्धव ठाकरे चौंका रहे हैं. वे अकेले बीजेपी को टक्कर दे रहे हैं. अगर सिंगल पार्टी फाइट की बात करें तो वह बीजेपी के साथ सीधी फाइट में हैं. उद्धव ठाकरे की शिवसेना 73 सीटों पर जीत और बढ़त के साथ नंबर दो पार्टी है. कांग्रेस 7, मनसे 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. मुंबई के रुझानों का एक सीधा संदेश यह है कि कांग्रेस का साथ छोड़कर उद्धव ने बड़ गलती कर दी है. राज ठाकरे  को साथ लेने का उद्धव को कोई फायदा नहीं होता दिख रहा है. चुनावी विशेषज्ञों का भी मानना है कि राज ठाकरे को साथ लेने से उद्धव की शिवसेना से गैर मराठी वोटर छिटके हैं.      

BJP के लिए  गुड न्यूज क्या है?

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों से बीजेपी के लिए गुड न्यूज ही गुड न्यूज है. महाराष्ट्र के लोकल में भी बीजेपी ही वोकल है, यह साफ हो गया है. 29 में से अधिकतर में वह ही टॉप पर है. नवी मुंबई में बीजेपी की लहर है. 111 प्रभाग वाले नवी मुंबई में बीजेपी 75 और शिवसेना 32 सीटों पर आगे है. यहां कोई टक्कर में नहीं दिख है. ठाणे में भी शिंदे शिवसेना की प्रचंड लहर है. बीजेपी यहां 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. नाशिक की बात करें तो बीजेपी और शिंदे दोनों पार्टनर 122 प्रभाग वाले 57 और 40 यानी कुल 97 सीटों पर आगे हैं. पुणे में भी बीजेपी क्लीन स्वीप कर रही है. बीजेपी अकेले ही सेंचुरी मार रही है. पिंपरी चिंचवड में भी कमल खिल रहा है. यहां बीजेपी 81 सीटों और अजित पवार की एनसीपी 36 सीटों पर आगे है. पनवेल  में बीजेपी 22 सीटों पर आगे.

Advertisement

कल्याण डोंबिवली में बीजेपी और शिंदे शिवसेना 28-28 सीटों पर आगे हैं. मीरा भाईंदर में भी भगवा लहर चल रही है. बीजेपी 44 सीटों पर आगे. संभाजीनगर में भी बीजेपी-शिवसेना की लहर है. यहां बीजेपी 35 और शिवसेना 15 सीटों पर आगे. नागपुर में तो बीजेपी प्रचंड लहर पर सवार है. 151 प्रभाग वाले नागपुर में बीजेपी 101 सीटों पर आगे चल रही है. यहां कांग्रेस उसे 25 सीटों पर सिमटती दिख रही है. 102 प्रभाग वाले सोलापुर में बीजेपी 66 पर आगे है. अमरावती में भी बीजेपी ने अपनी बढ़त बनाई हुई है.  नांदेड वघाला में बीजेपी 26 सीटों पर आगे. यहां शुरुआती रुझानों में कोई टक्कर में नहीं दिखाई दे रहा है. जलगांव की बात करें तो बीजेपी 46 सीटों पर आगे. शिवसेना 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जलगांव में कुल 75 प्रभाग हैं. कांग्रेस के लिए राहत वाली बात कोल्हापुर से आ रही है. जहां वह 24 सीटों पर आगे है.  यहां बीजेपी 19 सीटों के साथ नंबर 2 पर है.       

उद्धव ठाकरे ने शुरुआती रेस में चौंकाया
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकों के शुरुआती 1 घंटे के रुझानों में मुंबई में उद्धव शिवसेना ने गजब रेस लगाई. सीन यह रहा कि कभी बीजेपी आगे तो कभी उद्धव पीछे. 12 बजे तक के रुझानों को देखा जाए तो एग्जिट पोल से इतर उद्धव ठाकरे अकेले सत्तारूढ़ टीम बीजेपी को अच्छी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं. राज ठाकरे फ्लाप साबित हुए हैं. अगर सिंगल फाइट की बात करें तो बीजेपी 67 और उद्धव शिवसेना 54 सीटों पर आगे चल रही थी. बीजेपी के पार्टनर शिंदे की शिवसेना 20 पर आगे. राज ठाकरे की मनसे 5 पर आगे. कांग्रेस महज 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए. तो अगर शुरुआती एक घंटे की बात करें को टीम बीजेपी मुंबई की धुरंधर साबित होती दिखाई दे रही है. 

पुणे महानगर पालिका का रुझान 
मुंबई के बाद पुणे महानगरपालिका से बीजेपी के लिए बंपर खबर है.  शुरुआती एक घंटे के रुझानों में 165 प्रभाग वाली नगरपालिका में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही थी, तो वहीं अजित पवार की एनसीपी 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी.   

विदर्भ में बीजेपी आगे

महाराष्ट्र के विदर्भ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बढ़त बनाए हुए. नागपुर, चंद्रपुर, अकोला और अमरावती में  बीजेपी आगे चल रही है.  नागपुर नगर निगम की 151 सीट में से भाजपा 74 पर आगे है. इसके बाद कांग्रेस 22 पर और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दो पर आगे है. नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं का गढ़ है. अकोला नगर निकाय की 80 सीट में से भाजपा 35 पर आगे है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार 15 सीट पर आगे हैं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना आठ सीट पर आगे है. इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सात वार्ड में आगे हैं. महा विकास आघाडी के सहयोगी दल- शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) चार और तीन सीट पर आगे हैं. अमरावती नगर निगम के 87 वार्ड में से भाजपा 13 पर, राकांपा सात पर और कांग्रेस पांच पर आगे है. विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी दो सीट पर आगे. मतदान से कुछ दिन पहले, भाजपा ने राणा की पार्टी के साथ अपना गठबंधन आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया था और दावा किया था कि उसने गठबंधन समझौते के खिलाफ जाकर कई वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे.

Advertisement

महानगरपालिका/सीटें

BJP

शिवसेना

शिवसेना (UBT)

NCP

NCP (AP)

NCP (SP)

कांग्रेस

MNS

अन्य

मुंबई (BMC)/ 227 902875118
पुणे (PMC)/ 16580363
कल्याण-डोंबिवली /1224141424
ठाणे /13152444
नवी मुंबई /111
मीरा-भायंदर/ 95
उल्हासनगर/78
वसई-विरार/115
भिवंडी/90
पनवेल/787
नागपुर/151
पिंपरी - चिंचवड़/1288162
नाशिक/122
संभाजीनगर/115
कोल्हापुर/81
सांगली - मिरज/78
सोलापुर/1021
मालेगांव/84
अहिल्यानगर/68
जलगांव/75
धुले/744
इचलकरंजी/65
नांदेड़/81
परभणी/65
जालना/65
लातूर/70
अमरावती/87
अकोला/80
चंद्रपुर/66

इन चुनावों से क्या तय होगा? 

ये चुनाव नतीजे लोकसभा या विधानसभा के नहीं है, लेकिन इनका असर इनसे बढ़कर है. बढ़कर इसलिए क्योंकि इन चुनाव नतीजों से यह साफ हो जाएगा कि महाराष्ट्र के जन मन पर किसकी पकड़ है. लोकल में असली वोकल कौन सा दल है. दूसरी बड़ी बात यह कि इन चुनाव नतीजों से महाराष्ट्र की सियासत की आगे की तस्वीर भी साफ होगी. राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में सियासी दलों ने खूब प्रयोग किए. राज्य की सियासत में साथ खड़ी पार्टियों ने पार्टनर बदले हैं. कुछ सीटों पर तो आमने -सामने भी ताल ठोकी जा रही है. इस चुनाव में उद्धव ने कांग्रेस का हाथ झटककर अलग जा चुके राज ठाकरे को गले लगाया. दोनों का सियासी भविष्य भी यह चुनाव तय करेंगे. अकेली खड़ी कांग्रेस भी कितने पानी में है, यह भी साफ हो गया है.

मुंबई बीएमसी चुनाव में कुल कितना वोट पड़ा

  • बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है. 

  • बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. 
  • दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ.
  • मुंबई महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
  • मतदान समाप्त होने के 15 घंटे से अधिक समय बाद बीएमसी ने अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा की. 
  • पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Pakistan Afghanistan War | रमजान में Munir बना 'हैवान'? पाक ने दागी मिसाइल, 400 मौत !