केवी सिंह देव होंगे ओडिशा के डिप्‍टी CM, पूर्व शाही परिवार से है ताल्‍लुक

केवी सिंहदेव BJD-BJP गठबंधन सरकार में मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं. साथ ही उद्योग और शहरी विकास जैसे प्रमुख विभागों को संभाल चुके हैं.

Advertisement
Read Time: 3 mins
केवी सिंह देव ने छठी बार पटनागढ़ विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है.
नई दिल्‍ली:

ओडिशा विधानसभा चुनाव (Odisha Assembly Elections 2024) में भाजपा की जबरदस्‍त जीत के बाद नई सरकार बुधवार को शपथ ग्रहण करेगी. मोहन माझी (Mohan Majhi) ओडिशा के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे. साथ ही राज्‍य में दो उपमुख्‍यमंत्री भी बनाए जाएंगे. केवी सिंह देव (KV Singh Deo) को भी उपमुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा. उनके साथ प्रवाती परिदा भी उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. के वी सिंह देव ओडिशा के वरिष्‍ठ विधायक हैं और यही कारण है कि पार्टी ने उपमुख्‍यमंत्री पद के लिए उन पर विश्‍वास जताया है. पटनागढ़ के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले सिंह देव को मुख्‍यमंत्री पद का भी दावेदार माना जा रहा था.  

Advertisement

पटनागढ़ से लगातार 5 चुनावों में दर्ज की जीत 

केवी सिंह देव का पूरा नाम कनक वर्धन सिंह देव है. ओडिशा भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं में शामिल केवी सिंह देव ने 1995, 2000, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच विधानसभा चुनावों में पटनागढ़ से जीत हासिल की है. हालांकि 2019 में उन्‍हें बीजेडी के सरोज कुमार मेहर से 11 हजार मतों के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी. सिंहदेव 1990 का विधानसभा चुनाव भी हार गए थे. 

हालांकि इस बार सिंहदेव ने वापसी की और पटनागढ़ से छठी बार जीत दर्ज की है. हालांकि उनकी जीत का अंतर काफी कम रहा है. अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेडी के सरोज कुमार मेहर को सिंहदेव महज 1357 वोटों के अंतर से हराने में कामयाब रहे हैं. 

पटनायक सरकार में मंत्री रह चुके हैं सिंह देव 

केवी सिंह देव ने 2000 से 2009 के बीच पटनायक सरकार में मंत्री भी रहे. बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में उन्‍होंने उद्योग मंत्री और शहरी विकास मंत्री के रूप में कार्य किया. 

Advertisement

विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 147 विधानसभा सीट में से 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है. 

2000 और 2004 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में भाजपा का नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी से गठबंधन था. दोनों चुनावों में भाजपा क्रमशः 38 और 32 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. 

Advertisement

ये भी पढ़ें :

* ओडिशा के CM का सस्पेंस खत्म, BJP ने मोहन माझी को सौंपी कमान, दो डिप्टी CM भी होंगे
* कौन हैं मोहन चरण माझी जो बनेंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री
* शरद पवार नीत NCP ने अजित की पार्टी के खिलाफ 200 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं : रोहित पवार

Advertisement
Featured Video Of The Day
New Indian Law Rules: 1 जुलाई से बदलेंगे 3 Criminal Law, Murder के प्रयास में अब 307 नहीं धारा 109
Topics mentioned in this article