- असम के दिगारू स्टेशन के पास कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.
- हादसा सुबह साढ़े छह बजे हुआ और मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत पहुंच गए थे.
- रेलवे के अनुसार अभी तक किसी यात्री के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.
असम के गुवाहाटी के पास दिगारू में आज सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया. कोलकाता से सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन सहित 5 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी के मुताबिक, हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए ट्रेन को स्टेशन पर रोका जा रहा था, इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं हो पाई. हादसे की वजह से रूट पर चलने वाली दो अन्य ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.
नॉर्दर्न फ्रंटियर रेलवे के मुताबिक, हादसे जानकारी मिलते ही सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल, मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.
ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है और कई ट्रेन लेट और डाइवर्ट की जा रही है. NFR के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा के मुताबिक, घटना सुबह 6:54 बजे की है. फिलहाल, खबर बनने तक किसी कैजुअल्टी की जानकारी नहीं है. रिलीफ ट्रेन भी मौके पर पहुंच रही है.
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने फोन पर एएनआई को बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा, "आज सुबह करीब 6:54 बजे दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है. हमारे सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं."
रेलवे ने क्या कहा?
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है. यात्रियों को एक दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और जनरल मैनेजर अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.
यह भी पढ़ें | मिस्र में 2 ट्रेनों की टक्कर से भीषण हादसा! 7 की मौत, 100 लोग घायल
यह भी पढ़ें | स्पेन ट्रेन हादसे में 68 यात्रियों की मौत के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन, परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं