दिल्ली की तरह कोलकाता में बनेंगे नमो भारत के 4 कॉरिडोर, 604 KM में दुर्गापुर-आसनसोल, हावड़ा-हल्दिया और खड़गपुर तक रैपिड रेल की तैयारी

Namo Bharat Corridor: दिल्ली एनसीआर में जिस तरह दिल्ली के सराय काले खां से नमो भारत रैपिड रेल के कई रूट बन रहे हैं. उसी तरह कोलकाता से आरआरटीएस के चार नए रूट निकालने की तैयारी है. दुर्गापुर, खड़गपुर, हल्दिया, नंदीग्राम, सियालदह, हावड़ा भी इस रूट पर होंगे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Kolkata Namo Bharat RRTS Corridor
NDTV
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर की तरह अब बंगाल में भी नमो भारत रैपिड रेल दौड़ाने की तैयारी है. दिल्ली एनसीआर में जिस तरह दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-अलवर या गाजियाबाद, खुर्जा-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर बन रहा है, उसी तरह कोलकाता से रैपिड रेल के चार रूट निकालने की तैयारी है. इससे कोलकाता दिल्ली की तरह नमो भारत का हब बनेगा. यहां से दुर्गापुर-आसनसोल, डायमंड हार्बर, हल्दिया-नंदीग्राम, खड़गपुर-मेदिनीपुर जैसे रूट पर नमो भारत दौड़ाने का प्लान है. कोलकाता नमो भारत के 604 किमी के चार रूट प्रस्तावित हैं, जो दुर्गापुर, मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, हल्दिया जैसे एजुकेशन और टूरिज्म हब और पोर्ट शामिल है. रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (WB-RRTS) का प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंपा गया है. राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने ये प्रस्ताव द्वारा केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष रखा है. 

कोलकाता नमो भारत कॉरिडोर का कल्याणी-नदिया रूट

नमो भारत कॉरिडोर का पहला रूट कोलकाता से कल्याणी, कृष्णनगर और मायापुर तक 135 किमी का रूट है.कल्याणी एजुकेशन और एम्स के साथ कृष्णनगर में नदिया जिला मुख्यालऔर मायापुर में इस्कॉन मुख्यालय इससे कनेक्ट होगा. 

कोलकाता रैपिड रेल कॉरिडोर का दुर्गापुर रूट

नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर 2 भी कोलकाता से बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल तक 232 किमी का रूट होगा. इसमें बंगाल की कोयला और स्टील की इंडस्ट्रियल बेल्ट जुड़ेगी.इंटीग्रेटेड आसनसोल-दुर्गापुर मेट्रो का प्रस्ताव भी इसमें शामिल है.

कोलकाता रैपिड रेल कॉरिडोर का हल्दिया-नंदीग्राम रूट

नमो भारत का ये रूट कोलकाता से फलता, डायमंड हार्बर, हल्दिया और नंदीग्राम रूट 102 किमी का प्रस्तावित है. इसमें फलता का SEZ, दक्षिण 24 परगना जिला और हल्दिया पोर्ट औद्योगिक क्लस्टर शामिल है.

Advertisement

नमो भारत कॉरिडोर का मेदिनीपुर रूट

रैपिड रेल कॉरिडोर का चौथा रूट कोलकाता से संतरागाछी, कोलाघाट, खड़गपुर, मेदिनीपुर तक का रूट 135 किमी का होगा.संतरागाछी रेलवे जंक्शन, कोलाघाट थर्मल पावर बेल्ट, IIT खड़गपुर और मेदिनीपुर शहर इसमें शामिल है. 

Kolkata RRTS

कोलकाता RRTS का पूरा डिटेल

  • 604 किमी में 4 नमो भारत रूट बनाने की योजना
  • दिल्ली की तरह कोलकाता मैदान हब होगा
  • 160 से 180 किमी प्रति घंटा की डिजाइन स्पीड 
  • लोकल ट्रेनों, मेट्रो की जगह हाईस्पीड कनेक्टिविटी

बुलेट ट्रेन और एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

कोलकाता नमो भारत कॉरिडोर की दिल्ली-वाराणसी-पटना-हावड़ा बुलेट ट्रेन से भी कनेक्टिविटी होगी. दिल्ली-वाराणसी-हावड़ा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के स्टेशन दुर्गापुर, आसनसोल और कोलकाता, हावड़ा भी रैपिड रेल रूट पर हैं. कोलकाता-आसनसोल RRTS कॉरिडोर भी इन स्टेशनों के लिए मेन फीडर और इंटरचेंज नेटवर्क बनेगा. दिल्ली-वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल लिंक उत्तर बंगाल से देश को हाईस्पीड नेटवर्क दिलाएगा. भूमि अधिग्रहण की अड़चन को दूर करने के लिए रेलवे राइट ऑफ वे (ROW) और नेशनल हाईवे-एक्सप्रेसवे के समानांतर आगे बढ़ाने की योजना है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - दिल्ली की पहली बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार, 1557 KM में 22 स्टेशन, वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी तक हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की  DPR तैयार

एक्सप्रेसवे और हाईवे नेटवर्क से कनेक्टिविटी

NH-19 यानी पुराने GT रोड और वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से भी रैपिड रेल की कनेक्टिविटी होगी. ये कॉरिडोर कोलकाता–आसनसोल NH-19 के समानांतर चलेगा. इससे आसनसोल, रानीगंज और दुर्गापुर से रोड और रेल के बीच मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी मिलेगी. कोलकाता-चेन्नई ट्रंक रूट के कोना एक्सप्रेसवे और NH-16 को कोलकाता नमो भारत कॉरिडोर-4 रूट संतरागाछी–खड़गपुर से कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे दक्षिण  और महाराष्ट्र-गुजरात समेत पश्चिमी भारत के नेशनल कॉरिडोर से सीधा इंटरचेंज मिलेगा.

ये भी पढ़ें - 15 घंटे में दिल्ली से सिलीगुड़ी, अंबाला-गोरखपुर तक कनेक्टिविटी, बनेगा 8 राज्यों को जोड़ेने वाला 'महाएक्सप्रेसवे'

नमो भारत का मेट्रो से लिंक

नमो भारत कॉरिडोर-1 कल्याणी एक्सप्रेसवे के साथ उत्तर बंगाल की ओर जाने वाले रूट के ट्रैफिक दबाव को खत्म करेगा. रैपिड रेल कॉरिडोर-3 हल्दिया पोर्ट को जोड़ने वाले राजमार्गों के साथ इंटीग्रेट होगा.कोलकाता मैदान, संतरागाछी और सियालदह, हावड़ा के करीब यह कॉरिडोर कोलकाता मेट्रो (ब्लू लाइन, पर्पल लाइन और ईस्ट-वेस्ट ग्रीन लाइन) के साथ इंटरनेक्ट होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें - देहरादून में मेट्रो, ऋषिकेश-हरिद्वार में नमो भारत, उत्तराखंड को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल जैसा डबल गिफ्ट मिलेगा

Featured Video Of The Day
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एनकाउंटर, लश्कर कमांडर मूसा मारा गया

Topics mentioned in this article
Kolkata RRTS
Namo Bharat Corridor In Kolkata
Rapid Rail Corridor In Kolkata
West Bengal Regional Rapid Transit System
Namo Bharat Train